Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फेस्ट में नजर आया डिजाइन का क्रिएटिव संसार

    1 week ago

    कला संगम डिज़ाइन फेस्ट 2026 संपन्न...

    जयपुर

    पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में आयोजित कला संगम डिज़ाइन फेस्ट 2026 का दूसरा क्रिएटिविटी, जोश और इंस्पिरेशनल टॉक शो से भरपूर रही। बिभिन समाज, स्कूल स्टूडेंट्स, लघु उद्योग भारती की महिलाए, रोटरी क्लब, महिला उद्यमी,विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और विशेषज्ञ सत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    कार्यक्रम में आज के विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक एवं महाप्रबंधक सुभाष शर्मा एवं हस्तशिल्प, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के आयुक्त रजत वर्मा ने फेस्ट में शिरकत की और डिजाइन स्टुडेंट्स की क्रिएटिविटी को सराहा। प्रतियोगिताओं में टी-शर्ट पेंटिंग, पेंटिंग एवं फाइनल रील स्क्रीनिंग प्रमुख आकर्षण रहे। स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखकर फेस्ट डिजाइन का क्रिएटिव संसार नजर आया। 

    टॉक शो सेशन्स ने कार्यक्रम को और भी ज्ञानवर्धक बनाया। टॉक शो के प्रमुख स्पीकर इंटीरियर डिज़ाइनर देव्यानी सिंह ने बताया कि कैसे डिज़ाइन हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। व पिंकी माहेश्वरी ने गीता व स्वयं से कैसे प्यार करे को उधारण देते हुए समझाया ।कार्यशालाओं में टाई एंड डाई, ब्लॉक प्रिंट, मैक्रमे एवं वास्तु बोर्ड जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार तथा वाइस चेयरपर्सन रुपल पोद्दार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    संत सुंदरदास जी महाराज के द्वारा रचित ग्रंथों को पढ़कर मनायी गई संत सुन्दरदास जयंती
    Next Article
    राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर में प्रो. रमन कुमार दवे कुलगुरु नियुक्त

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment