Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति -कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्य

    3 days ago

    -781 किसान विश्राम स्थलों के लिए 46 करोड़ 86 लाख की मंजूरी

    -मण्डियों का आधारभूत ढांचा होगा सुदृढ़

    -अन्नदाता और व्यापारियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य की कृषि उपज मण्डी समितियों के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों में 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।

     शर्मा की इस स्वीकृति से कृषि उपज मण्डी समिति जैसलमेर, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), नोखा (बीकानेर), कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर), भादरा (हनुमानगढ़), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), चौमूं-जयपुर (अनाज), कोटा (अनाज), लालसोट (दौसा), खेरली, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी (कोटा), डूंगरपुर, पहाड़ी (डीग), सोजत (पाली), गोविन्दगढ़ (अलवर), टिब्बी (हनुमानगढ़), गोलूवाला (हनुमानगढ़), मण्डावरी (दौसा) एवं डीग में यार्ड के निर्माण, विद्युत संबंधी एवं सम्पर्क सड़कों के निर्माण कार्य करवाये जायेंगे। इससे कृषि उपज मण्डियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा और अन्नदाता एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

    इसी प्रकार शर्मा ने आमजन एवं किसानों की सुविधाओं के दृष्टिगत मण्डियों में किसान विश्राम स्थलों के निर्माण की अभिनव पहल भी की है। इस पहल के अनुरूप प्रथम चरण में प्रदेश की विभिन्न 116 मण्डियों के अंतर्गत 46 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 781 किसान विश्राम स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे वर्षा, गर्मी एवं सर्दी के मौसम में किसानों को सहूलियत होगी।

                                                                                                                                        

    Click here to Read More
    Previous Article
    आबकारी आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, कार्य का समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    Next Article
    दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ अनैतिक दुराचार एवं ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी व्याख्याता को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment