Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मॉरीशस के राष्ट्रपति ने डॉ. ईशान शिवानंद के वैश्विक विज़न की सराहना करते हुए किया 'कम्पैशन यूनाइट्स - क्रॉस सेक्टर एलायंस' का शुभारंभ

    3 hours ago

    राजस्थान का बेटा विश्व में जगा रहा करुणा की अलख

    जयपुर। राजस्थान की धरती से निकले आध्यात्मिक मार्गदर्शक डॉ. ईशान शिवानंद आज विश्व मंच पर भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा को आधुनिक मानवता की सबसे बड़ी चुनौतियों के समाधान के रूप में स्थापित कर रहे हैं। इसका सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला जब मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल ने स्टेट हाउस में मानसिक स्वास्थ्य के लिए 'कम्पैशन यूनाइट्स - क्रॉस सेक्टर एलायंस' का आधिकारिक शुभारंभ करते हुए डॉ. ईशान शिवानंद के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की खुले मंच से सराहना की।

    राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत ही डॉ. ईशान शिवानंद का स्टेट हाउस में पुनः स्वागत करते हुए की। उन्होंने स्मरण कराया कि वर्ष 2025 में भी डॉ. शिवानंद ने राष्ट्रपति भवन में अधिकारियों के लिए ध्यान एवं माइंडफुलनेस सत्र आयोजित किया था, जिसने मानसिक स्वास्थ्य और आत्मचिंतन की आवश्यकता को नई दिशा दी। इस वर्ष भी उनके मार्गदर्शन में आयोजित ध्यान सत्र को राष्ट्रपति ने सार्थक और प्रेरणादायी बताया।

    राष्ट्रपति गोखूल ने कहा कि आज की दुनिया तनाव, अवसाद, अकेलेपन और मानसिक चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे समय में डॉ. ईशान शिवानंद का "कम्पैशन यूनाइट्स" अभियान सरकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं को एक मंच पर लाकर करुणा आधारित समाधान प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल चिकित्सा का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    राष्ट्रपति ने गर्व के साथ घोषणा की कि यूनाइटेड किंगडम (हाउस ऑफ कॉमन्स) और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब मॉरीशस भी इस वैश्विक पहल का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि डॉ. ईशान शिवानंद द्वारा शुरू किया गया यह अभियान विश्वभर में करुणा, संवाद और सामाजिक सहभागिता की नई संस्कृति विकसित कर रहा है।

    मॉरिशस में 11 जुलाई को आयोजित होने वाले "चैंपियंस ऑफ कम्पेशन" कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति गोखूल ने विशेष रूप से डॉ. ईशान शिवानंद के विज़न की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह केवल विश्वस्तरीय "कुन खमेर चैम्पियनशिप" नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को मेंटरशिप, छात्रवृत्ति और समाज सेवा के माध्यम से "कम्पैशन चैंपियंस" बनाने का अभिनव प्रयास है, जो खेल को मानवता की सेवा से जोड़ता है।

    समारोह में मॉरिशस के शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री, विभिन्न मंत्रालयों, सार्वजनिक संस्थानों, निजी क्षेत्र, चिकित्सा जगत, शिक्षाविदों, नागरिक समाज तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने इस पहल को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग का नया अध्याय बताया।

    भारत की आध्यात्मिक शक्ति का वैश्विक स्वरूप

    डॉ. ईशान शिवानंद ने भारतीय ध्यान, योग और करुणा की परंपरा को केवल आध्यात्मिक साधना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे वैश्विक सार्वजनिक नीति, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक नेतृत्व का आधार बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। मॉरीशस के सर्वोच्च संवैधानिक पद से उनके कार्यों की सार्वजनिक सराहना इस बात का प्रमाण है कि भारत का आध्यात्मिक ज्ञान आज विश्व के लिए प्रेरणा बन रहा है।

    "राजस्थान का बेटा भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना बहुत बड़ा योगदान दे रहा है।"

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नवागंतुक छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत
    Next Article
    अमर शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर हुआ खिवान्दी स्कूल का नामकरण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment