Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजौसी जीएसएस में गोदाम निर्माण की स्वीकृति आज ही जारी होगी – सहकारिता राज्य मंत्री

    1 month ago

    जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि विधान सभा क्षेत्र नसीराबाद की ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस), राजौसी में गोदाम निर्माण के लिए विभाग को प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। यहां गोदाम निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गोदाम निर्माण की स्वीकृति विभाग द्वारा आज ही जारी कर दी जाएगी। 

     

    उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र नसीराबाद में कुल 5 ग्राम सेवा सहकारी समितियां संचालित हैं। इनमें से 4 समितियों के पास गोदाम निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध नहीं होने से गोदाम निर्माण किया जाना संभव नहीं है।   

    सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक रामस्वरूप लाम्बा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थे। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम सेवा सहकारी समिति में गोदाम निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता होना आवश्यक है। नियमानुसार वैध स्वामित्व वाली भूमि उपलब्ध होने एवं संबंधित प्रबंध निदेशक, केन्द्रीय सहकारी बैंक अथवा उप रजिस्ट्रार, सहकारी समिति की अनुशंसा सहित प्रस्ताव प्राप्त होने पर उपलब्ध बजट के आधार पर गोदाम निर्माण की स्वीकृति पर विचार किया जाता है।

     

    इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद में कोई भी ग्राम सेवा सहकारी समिति किराये के भवनों में संचालित नहीं है। विधान सभा क्षेत्र नसीराबाद में 05 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गोदाम बने हुए नहीं हैं। विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद में गोदाम विहीन समितियों का विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रदेश के 296 शहरों में वेस्ट वाटर मैनेजमेंट के तहत कार्य किये जाएंगे-स्वायत्त शासन राज्य मंत्री
    Next Article
    यातायात व्यवस्था होगी सुगम, जाम से मिलेगी राहत -डॉ. प्रेम चंद बैरवा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment