Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान पुलिस की निधि कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत की महिला टीम की कप्तान

    1 hour ago

    राजस्थान पुलिस की निधि कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत की महिला टीम की कप्तान

    किसान की बेटी ने कबड्डी में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

    टीम में बोनस अंकों की मानी जाती है महारथी

    जयपुर। राजस्थान पुलिस की निधि शर्मा ने कबड्डी के मैदान पर अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई है। दाएं कोने से रेड करने वाली निधि की खासियत बोनस अंक हासिल करने की क्षमता है। वर्ष 2023 के एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं निधि की नजर अब शुक्रवार से अहमदाबाद में शुरू हो रही कॉमनवेल्थ कबड्डी चैम्पियनशिप में भारत को खिताब दिलाने पर है।

    निधि मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की हैं लेकिन कई साल से जयपुर में राजस्थान पुलिस में सेवाएं दे रही हैं ।

    16 साल की उम्र में की शुरुआत

    निधि ने 16 वर्ष की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया था। शुरुआती दौर से ही इस खेल के प्रति उनकी लगन ने उन्हें स्कूल, कॉलेज, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर से होते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। वर्ष 2023 के एशियन गेम्स में भाग लेना उनके करियर की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।

    युवा कबड्डी सीरीज में दमदार प्रदर्शन

    निधि ने जेएसजी विमेंस युवा कबड्डी सीरीज 2024 में अरावली एरोज का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सात मैचों में उन्होंने कुल 162 अंक हासिल किए, जिसमें 52 बोनस अंक शामिल हैं। उनके नाम कुल 161 रेड अंक दर्ज रहे।

    किसान परिवार से अंतरराष्ट्रीय मंच तक

    निधि का संबंध एक साधारण किसान परिवार से है। उनके पिता जयदेव किसान हैं, जबकि मां शर्मिला गृहिणी हैं। परिवार में उनकी एक बड़ी बहन, एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। परिवार में पहले कबड्डी का विशेष माहौल नहीं था, लेकिन निधि ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से इस खेल में मुकाम हासिल किया।कोच संजीव ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाली निधि ने खेल के साथ शिक्षा को भी महत्व दिया। वह अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। कबड्डी के अलावा उन्हें वॉलीबॉल खेलना भी पसंद है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Gold Prices Fall Over 1% as Crude Oil Fuels Inflation Fears; Silver Also Slides

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment