Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्य स्तरीय अमृता हाट 11 से 20 अक्टूबर तक जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में

    57 minutes ago

    जयपुर। महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं को उत्पादों की बिक्री हेतु बाजार उपलब्ध कराने तथा जयपुरवासियों को एक ही स्थान पर प्रदेशभर के निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन दिनांक 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक शिल्पग्राम परिसर, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में किया जा रहा है।

    महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव श्रीमती पूनम के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य स्तरीय अमृता हाट का भव्य शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सायं 06:00 बजे किया गया।

    श्रीमती पूनम ने महिला समूहों द्वारा तैयार हस्त उत्पादों के स्टॉल्स का अवलोकन किया एवं महिला क्राफ्ट वर्कर्स से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

    शासन सचिव ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिला अधिकारिता विभाग का लक्ष्य हस्तशिल्प से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनका सम्पूर्ण सशक्तिकरण करना है। इस हेतु विभाग द्वारा नियमित रूप से प्रतिवर्ष जिलों में अमृता हाट का आयोजन किया जाता है तथा इसी क्रम में राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में किया जाता है।

    इसका परिणाम है कि स्वयं सहायता समूह की हस्तशिल्पी महिलाएं इस तरह के आयोजनों से न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन रही हैं, अपितु उनके परिवारजन भी उनके कार्य से जुड़ रहे हैं जिससे उनकी पूरी पारिवारिक इकाई का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है।

    उल्लेखनीय है कि उक्त अमृता हाट में राजस्थान राज्य के सभी जिलों के लगभग 170 महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं द्वारा निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है।

    अमृता हाट में हैण्डीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियाँ, पेपरमेशी आइटम, सलवार सूट, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, चिकन एवं जरी वर्क, कांच एवं पेच वर्क, अचार, मुरब्बा, मसाले एवं अन्य हस्तनिर्मित आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    RTI कानून के 21 वर्ष: नरबदखेड़ा में जनसंघर्ष को किया याद, संग्रहालय के स्थायी भवन की रखी नींव
    Next Article
    फ्यूज़न फेस्ट 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment