Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की प्रगति को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    1 hour ago

    अतिरिक्त परियोजना निदेशक अशोक मीणा की अध्यक्षता में ECCE एवं FLN से संबंधित विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा

    जयपुर।स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त परियोजना निदेशक अशोक मीणा ने की। बैठक में उपायुक्त सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी एवं विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत गठित समूह-1 (Group-I) से संबंधित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (Early Childhood Care and Education - ECCE) तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy - FLN) के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अगस्त 2026 तक की प्रगति स्थिति के आधार पर विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

    समीक्षा बैठक में प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (TAD), समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, मिड-डे मील (MDM), राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) तथा समग्र शिक्षा के सिविल, गुणवत्ता एवं ECCE प्रभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में विशेष रूप से शिक्षा निदेशालय, बीकानेर एवं ICDS को आवंटित प्रगतिरत कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाने, बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षताओं के विकास, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने विभागवार कार्यों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति से संबंधित जानकारी साझा की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभागीय समन्वय, नियमित समीक्षा एवं प्रभावी निगरानी के महत्व पर भी जोर दिया गया।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समूह-1 के अंतर्गत ECCE एवं FLN से संबंधित कार्यों की प्रगति का आकलन करना, विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना तथा प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की बुनियादी अधिगम क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्यों को गति प्रदान करना रहा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पीजीटी-संस्कृत पद के लिए ‘आचार्य’ उपाधि को स्नातकोत्तर समकक्ष मानने की मांग
    Next Article
    मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना स्वस्थ समाज की पहली जरूरत - कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment