Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने इंटर-स्टेट डांस प्रतियोगिता में लहराया परचम

    2 hours ago

    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत नृत्य प्रतिभा, सधे हुए कदमों, प्रभावशाली भाव-भंगिमाओं और शानदार मंचीय प्रस्तुति के दम पर नृत्य शैली द्वारा आयोजित इंटर-स्टेट डांस प्रतियोगिता में विद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। विद्यार्थियों ने विभिन्न नृत्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की वेस्टर्न सीनियर एवं वेस्टर्न जूनियर कैटेगरी में विनर ट्रॉफी अपने नाम की।

    विद्यालय के विद्यार्थियों ने केवल वेस्टर्न डांस में ही नहीं, बल्कि फोक डांस की सीनियर एवं जूनियर दोनों कैटेगरी में फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी हासिल कर अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुति, तालमेल, भावाभिव्यक्ति, कोरियोग्राफी और मंच पर आत्मविश्वास ने निर्णायकों एवं दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

    प्रतियोगिता की सीनियर सोलो डांस कैटेगरी में रावत पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा रुद्राक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं जूनियर सोलो डांस कैटेगरी में प्रिया स्वर्णकार ने फर्स्ट रनर-अप तथा प्रीशा ने सेकंड रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों ने विद्यालय के खाते में कई महत्वपूर्ण सम्मान जोड़ते हुए विद्यार्थियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास को सार्थक सिद्ध किया।

    इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके बीच रावत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का विभिन्न श्रेणियों में विजेता एवं उपविजेता बनना उनकी उत्कृष्ट तैयारी और उच्च स्तरीय प्रदर्शन को दर्शाता है।

    इसी क्रम में आयोजित बस्कर्स की डांस प्रतियोगिता में भी रावत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टर्न एवं फोक डांस की सीनियर तथा जूनियर दोनों कैटेगरी में अव्वल स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की सशक्त मंचीय प्रस्तुति ने प्रतियोगिता में विद्यालय की विशिष्ट पहचान को और मजबूत किया।

    विद्यालय के विद्यार्थियों का नृत्य के क्षेत्र में यह शानदार प्रदर्शन कोई आकस्मिक उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। पिछले छह वर्षों से रावत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी विभिन्न नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी रॉकिंग परफॉर्मेंस के माध्यम से लगातार विजय प्राप्त करते आ रहे हैं। विद्यार्थियों की यह निरंतर सफलता विद्यालय में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहन और मंचीय प्रतिभाओं को निखारने की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी एस रावत एवम निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे उनके अथक परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास की सराहना की। साथ ही, उन्होंने कोरियोग्राफर श्री श्याम आर्य ,श्री सौरभ और कृति शर्मा को विद्यार्थियों को प्रभावी मार्गदर्शन, उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मंचीय प्रस्तुति के लिए तैयार करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु विशेष रूप से प्रशंसा की।

    उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित न रखते हुए कला, संस्कृति, खेल और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को पहचानने एवं उसे निखारने के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता है।

    प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी अपने हुनर को पहचानने, मेहनत करने और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप का आग्रह, अनुच्छेद 142 के तहत मामले बंद करने की मांग
    Next Article
    विश्व संस्कृत दिवस पर स्वस्तिवाचनम् के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने जारी किया विशेष आवरण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment