Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    5 hours ago

    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों ने विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना दिया है।

    विद्यालय की छात्रा संजना मीना ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यश अग्रवाल ने 96.6% तथा पीयूष शर्मा ने 96.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप रैंक में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

    विशेष गौरव की बात यह रही कि 80 से अधिक विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के समर्पण का प्रमाण है।

    इस शानदार उपलब्धि पर रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी. एस. रावत ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के अथक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।”

    विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मैत्रेयी शुक्ला ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बिना ट्यूशन एसएमएस स्कूल की जान्हवी ने हासिल किए 98.60 फीसदी अंक, AI में मिले 100 में से 100
    Next Article
    अंबेडकर जयंती पर संविधान की चुनौतियों पर मंथन, युवाओं को जागरूक रहने का दिया संदेश

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment