Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सामुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान केवल दिव्यांगता से संबंधित ही नहीं

    5 hours ago

     6 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक विशेष शिक्षा विभाग द्वारा सामुदाय आधारित पुनर्वास (CBR - Community Based Rehabilitation) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन अधिष्ठाता डॉ. वंदना सिंह ठाकुर के निर्देशन में किया गया। आज दिनांक 11 अप्रैल को डॉ. वंदना सिंह ठाकुर ने वाटिका गांव का भ्रमण कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सामुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान केवल दिव्यांगता से संबंधित ही नहीं, बल्कि अनेक सामाजिक एवं बुनियादी समस्याएं भी सामने आती हैं। इनमें स्वच्छता एवं पेयजल की कमी, बच्चों का विद्यालय न जाना, आधार कार्ड बनवाने में कठिनाई तथा दिव्यांगजनों के विकलांगता प्रमाण पत्र न बन पाना जैसी प्रमुख समस्याएं शामिल हैं।

     उन्होंने विद्यार्थियों को इन चुनौतियों के प्रति संवेदनशील रहते हुए समग्र एवं समाधानात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को तितारिया, टूंटोली, कुम्हारियावास एवं वाटिका क्षेत्रों में भेजा गया, जहाँ उन्होंने समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की स्थिति एवं आवश्यकताओं का अध्ययन किया।

     इस दौरान कुल 55 विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांगजन चिन्हित किए गए, जिनमें तितारिया से 21, टूंटोली से 4, कुम्हारियावास से 6 एवं वाटिका से 24 दिव्यांगजन शामिल हैं।

    क्षेत्रवार समन्वयक के रूप में तितारिया में हसनदीन खान, कुम्हारियावास में राघवेंद्र यादव, टूंटोली में मनीष कुमार मीणा तथा वाटिका में भावना रावत ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इनके अतिरिक्त धीरज कुमार नगर, श्रीमती सीमा चौधरी एवं गीता रानी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    इस अवसर पर प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि CBR कार्यक्रम शिक्षा और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। इससे विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता एवं व्यावहारिक समझ का विकास होता है।

    रजिस्ट्रार डॉ. अनूप शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। यह न केवल जागरूकता फैलाते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी सहायक होते हैं।

    प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि सामुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) समाज में समावेशिता को सशक्त करने का एक प्रभावी माध्यम है। यह पहल विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराणा ने कहा कि CBR के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर समावेशी विकास को सुनिश्चित कर सकते हैं। यह पहल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकारों को मजबूत करती है।

    चेयरपर्सन डॉ. प्रेम सुराणा ने कहा कि सामुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम समाज को जोड़ने और समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इसमें सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
    Next Article
    बियानी कॉलेज में डेटा साइंस पर 12 दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सम्पन्न

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment