Language Settings

बियानी कॉलेज में डेटा साइंस पर 12 दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सम्पन्न

7 months ago

488

0

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बीसीए छात्रों के लिए ‘डेटा साइंस टेक्नोलॉजी’ विषय पर 12 दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को डेटा साइंस के तेजी से विकसित होते क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव और उद्योग से जुड़ा ज्ञान प्रदान करना रहा।

वर्कशॉप के सत्रों का संचालन एक प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी के अनुभवी डेटा साइंटिस्ट एवं ट्रेनर राहुल सैन द्वारा किया गया। उन्होंने वर्तमान उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी साझा की, जिससे छात्रों को वास्तविक कार्यक्षेत्र की समझ विकसित हुई।

संस्थान के निदेशक डॉ. संजय बियानी ने अपने संबोधन में अकादमिक शिक्षा और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री की अपेक्षाओं को पूरी करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि उनके मार्गदर्शन में कंप्यूटर साइंस विभाग प्रत्येक सेमेस्टर में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करता है, ताकि छात्र आईटी इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिस्पर्धी बन सकें।

कार्यशाला के दौरान छात्रों ने पायथन प्रोग्रामिंग के माध्यम से डेटा साइंस की प्रमुख अवधारणाओं को प्रायोगिक रूप से समझा। इन सत्रों ने छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में लागू करने का आत्मविश्वास प्रदान किया।

कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जो उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भविष्य के करियर अवसरों में भी सहायक होंगे।

समापन समारोह में सहायक निदेशक सीए अभिषेक बियानी एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष सचिन बागोरिया ने प्रशिक्षक राहुल सैन को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

Click here to Read More
Previous Article
सामुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान केवल दिव्यांगता से संबंधित ही नहीं
Next Article
प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment