Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 26 अक्टूबर को सेवा भारती समिति, जयपुर के वार्षिकोत्सव में

    2 hours ago

    जयपुर। 'नर सेवा - नारायण सेवा' के ध्येय वाक्य के साथ समाज के वंचित, अभावग्रस्त एवं उपेक्षित वर्ग में सेवा कार्य कर रही सेवा भारती समिति, जयपुर का वार्षिकोत्सव सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगा।

    समिति के महानगर अध्यक्ष महेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दीप स्मृति सभागार, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, शिप्रा पथ, मानसरोवर, जयपुर में किया जाएगा।

    कार्यक्रम में संत आशीर्वाद पूज्य संत मुन्नादास जी खोड़ा, नवल पीठाधीश्वर, झोटवाड़ा का प्राप्त होगा। मुख्य वक्ता के रूप में सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दत्तात्रेय होसबाले का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगलम् ग्रुप, जयपुर के निदेशक संजय गुप्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी निखिल जैन तथा 3 एस ग्लोबल ग्रीन्स प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक विजेन्द्र सिंह तंवर उपस्थित रहेंगे।

    कार्यक्रम में विभिन्न सेवा बस्तियों के प्रतिभावान विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक एवं समाज के प्रबुद्ध लोग सहभाग करेंगे साथ ही राजस्थान सरकार के मंत्री और विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे..

    उल्लेखनीय है कि जयपुर महानगर में सेवा भारती द्वारा वर्तमान में 257 बस्तियों में कुल 379 सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 133 शिक्षा, 48 स्वास्थ्य, 52 स्वावलम्बन और 146 सामाजिक आयाम के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 10 छात्रावास, 42 सिलाई, 20 सौन्दर्य, 2 कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र सहित अन्य स्थायी सेवा प्रकल्प भी संचालित हैं।

    वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठकें जारी हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्रिकेट के मैदान से खेल प्रशासन तक महिलाओं की हिस्सेदारी का सवाल चर्चा में
    Next Article
    एमजीडी वार्षिकोत्सव : 'माई' में दिखी नारी शक्ति

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment