Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संस्कृत छात्रों के लिए बड़ी सौगात NEET-PA के जरिए अब बन सकेंगे आयुर्वेद चिकित्सक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने जारी किया

    3 hours ago

    राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम, जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगे आवेदन

    नई दिल्ली।

    संस्कृत शिक्षा और आयुर्वेद को नई दिशा प्रदान करते हुये केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा–प्री आयुर्वेद (NEET-PA) का अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब संस्कृत सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी प्री-आयुर्वेद कार्यक्रम में प्रवेश लेकर आगे बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) की पढ़ाई कर आयुर्वेद चिकित्सक बनने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

    यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) से अनुमोदित है और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न आयुर्वेद गुरुकुलों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जनवरी में विश्वविद्यालय एवं NCISM ने देशभर के गुरुकुलों को जोड़ने के लिए आयुर्वेद गुरुकुल संबद्धता पोर्टल का शुभारंभ किया था। अब NEET-PA परीक्षा की घोषणा के साथ इस महत्वाकांक्षी योजना को क्रियान्वयन का स्वरूप मिल गया है।

    गुरुकुल परंपरा से आयुर्वेद के श्रेष्ठ चिकित्सक तैयार होंगे प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी

    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि यह पाठ्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की भावना के अनुरूप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत के विद्यार्थियों में आयुर्वेद के मूल ग्रंथों एवं संहिताओं को मूल भाषा में समझने की स्वाभाविक क्षमता होती है। गुरुकुल आधारित यह मॉडल आयुर्वेद की शास्त्रीय प्रामाणिकता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगे आवेदन प्रो. पवन कुमार

    विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पवन कुमार ने बताया कि NEET-PA के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह से प्रारंभ होगा। परीक्षा का आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितम्बर के प्रथम सप्ताह में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

    साढ़े सात वर्ष का होगा समेकित पाठ्यक्रम

    NEET-PA के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम की कुल अवधि 2+4.5+1 वर्ष होगी। इसमें दो वर्ष का प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम कार्यक्रम, साढ़े चार वर्ष का BAMS पाठ्यक्रम तथा एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल होगी।

    यह होगी पात्रता

    प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, राज्य संस्कृत बोर्ड अथवा समकक्ष बोर्ड से 10वीं में

    सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत तथा SC/ST/OBC/PwD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।

    अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 तक न्यूनतम 15 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार आयु सीमा में किसी भी श्रेणी के लिए छूट का प्रावधान नहीं है।

    परीक्षा का स्वरूप

    NEET-PA परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट (ढाई घंटे) निर्धारित की गई है। प्रश्नपत्र में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे,प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्नपत्र संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेजी तीन भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

    प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी

    विश्वविद्यालय ने NEET-PA का विस्तृत पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसमें संस्कृत वाङ्मय,पुराणइतिहास, व्याकरण, दर्शन सहित भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है। विस्तृत दिशा-निर्देश, मॉडल प्रश्नपत्र एवं अन्य अद्यतन जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी किसी भी सहायता के लिए 011-28520976 अथवा iks@sanskrit.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अमर शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर हुआ खिवान्दी स्कूल का नामकरण
    Next Article
    स्टेट ओपन स्कूल के अक्टूबर-नवम्बर 2026 पूरक परीक्षा के आवेदन की तिथियां घोषित

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment