Language Settings

टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों की पुनः नियुक्ति के लिए संगठन ने शिक्षा मंत्री का किया अभिनंदन

1 month ago

362

0

शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ

के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आज संगठन पदाधिकारीयों ने कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात की।

संगठन द्वारा शिक्षको की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री को

व्याख्याताओं के कोमन सीनियरिटी, तृतीय श्रेणी पदौनति प्रकरण, 1301 शिक्षकों के लिए शैडो पोस्ट सहित वेतन नियमितीकरण,शैक्षिक सम्मेलन की तिथियां सहित अन्य बिंदुओं से अवगत कराया गया। शिक्षा मंत्री द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

संगठन द्वारा टीएसपी क्षेत्र के 75 शिक्षकों को पुनः विभाग में नियुक्ति देने पर‌ स्वागत किया गया।

संगठन प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा, प्रदेश सभाध्यक्ष शशिभूषण शर्मा, बूंदी सभाध्यक्ष धनश्याम नकलक , विशेष शिक्षा के अध्यक्ष पवन शर्मा व, कोटा जिला अध्यक्ष धनंजय नागर, जिला मंत्री बालेन्दु चौधरी, हनुमान नागर, विकास पाटीदार , प्रतीक नागर सहित अनेक शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया।

Click here to Read More
Previous Article
अनिंद्या, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, खेतड़ी को "स्टैटिसटिकल एनालिसिस ऑफ ह्यूमन हेल्थ रिक्स एसोसिएटेड विद ग्रोइंग एयर पॉल्यूशन इन अर्बन एरिया ऑफ जयपुर ” विषय पर पी एच डी की उपाधि
Next Article
राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति के कार्यकाल में प्रशासनिक आदेशों में संशोधन पर राज्यपाल का कड़ा रुख; 15 दिनों में जाँच रिपोर्ट तलब

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment