Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    2 hours ago

    जयपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विद्यापीठ द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के सहयोग से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बचत, निवेश, वित्तीय नियोजन तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार निवेश के प्रति जागरूक करना था।

    कार्यक्रम की शुरुआत आईक्यूएसी समन्वयक एवं मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विद्यापीठ की अधिष्ठाता डॉ. रजनी माथुर के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने अतिथि एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए वित्तीय जागरूकता को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सही वित्तीय जानकारी युवाओं को भविष्य के लिए बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाती है।

    प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी एवं प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने भी अपने संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्तीय अनुशासन, बचत की आदत तथा सोच-समझकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के प्रशिक्षक डॉ. गिरिश गोयल ने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने निवेश के विभिन्न विकल्पों, जोखिम एवं प्रतिफल, वित्तीय नियोजन तथा निवेश करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाणित एवं विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने तथा अनधिकृत निवेश से बचने के लिए जागरूक किया।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनीषा यादव एवं जितेंद्र गोयल ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया तथा वित्तीय जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

    कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा तथा उन्हें अपने भविष्य के लिए जिम्मेदार वित्तीय निर्णय लेने हेतु प्रेरित किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेईसीआरसी के तीन विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय डिजाइन सम्मेलन में चयन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment