Language Settings

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में सहभागी बनने के लिए केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी युवा सोमनाथ यात्रा पर रवाना

15 minutes ago

4

0

जयपुर । सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के निमित्त केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर के विद्यार्थियों का दल युवा सोमनाथ यात्रा के लिए उत्साह, श्रद्धा और राष्ट्रभाव के साथ रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परम्परा, ऐतिहासिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी के मार्गदर्शन में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. लीना सक्करवाल तथा डॉ. योगेन्द्र दीक्षित ने समन्वय किया । इस अवसर पर जयपुर परिसर के निदेशक प्रो लोकमान्य मिश्र एवं सह-निदेशक प्रो शीशराम ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया। इसके पश्चात दिल्ली के सफदरजंग से विद्यार्थियों का दल युवा सोमनाथ यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ की पावन धरा के लिए प्रस्थान किया । यात्रा के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन डॉ. विनोद कुमार शर्मा, नरेश सिंह एवं सुश्री महिमा जैन कर रहे हैं। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए केवल एक धार्मिक अथवा ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था, गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय अस्मिता को निकट से समझने का विशेष अवसर है। सोमनाथ मंदिर का गौरवशाली इतिहास भारतीय समाज की आस्था, संघर्ष, पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक निरंतरता का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ते हुए भारतीय ज्ञान, परम्परा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अधिक जागरूक होगी। इस अवसर डॉ राजेन्द्र कुमार शर्मा, मदन कुमार झा सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे

 

Click here to Read More
Previous Article
1.45 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश
Next Article
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का समापन समारोह आयोजित

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment