Language Settings

बैंक से 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों से चार लोगों ने लिया लोन

11 minutes ago

1

0

जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक की सांगानेर स्थित शाखा से करीब 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक में लोन के लिए आवेदन किया और अलग-अलग खातों से लाखों रुपए का कर्ज उठा लिया।

मामले में मालपुरा गेट थाने में बैंक के ब्रांच मैनेजर नवनीत निगम की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, नगर निगम रोड सांगानेर स्थित शाखा में चार लोगों ने लोन लेने के लिए दस्तावेज जमा करवाए थे। बैंक की ओर से लोन स्वीकृत होने के बाद आरोपियों ने रकम प्राप्त कर ली। बाद में दस्तावेजों की जांच की गई तो उनमें गड़बड़ी सामने आई।

चारों लोन की कुल राशि 48.18 लाख रुपए बताई गई है। बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस फर्जी दस्तावेज तैयार करने और लोन की रकम हासिल करने से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

----------

Click here to Read More
Previous Article
राजस्थान में बढ़ी सर्दी, माउंट आबू में पहली बार 0 डिग्री पहुंचा तापमान
Next Article
1.45 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment