Language Settings

राजस्थान में बढ़ी सर्दी, माउंट आबू में पहली बार 0 डिग्री पहुंचा तापमान

11 minutes ago

1

0

जयपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने राजस्थान में ठंड का असर बढ़ा दिया है। प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू में शनिवार को इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में पारा 5.5 डिग्री तक पहुंच गया।

प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, नागौर में 7.9, भीलवाड़ा में 8.3 और सिरोही में 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी जयपुर में भी ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप से कुछ राहत मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में और गिरावट हो सकती है। खासकर शेखावाटी और बीकानेर संभाग में रात के समय ठंड बढऩे के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और सर्दी का दौर जारी रहने की संभावना है।

Click here to Read More
Previous Article
बानसूर में शोकसभा के दौरान सिलेंडर में लगी आग
Next Article
बैंक से 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों से चार लोगों ने लिया लोन

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment