Language Settings

गहलोत ने फिर खोले मुख्यमंत्री पद के लिए दरवाजे, बोले- हाईकमान कहेगा तो जिम्मेदारी संभालने को तैयार

9 minutes ago

1

0

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री बनने का फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है। अगर पार्टी के हित में हाईकमान उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय करता है तो वे जिम्मेदारी संभालने से पीछे नहीं हटेंगे।

जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि उनके समर्थक जब चौथी बार गहलोत सरकार के नारे लगाते हैं तो वे खुद उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं। उनका कहना है कि पार्टी में कुछ लोगों को यह नारा पसंद नहीं आता और उनकी नाराजगी भी जायज है।

गहलोत ने कहा कि वे समर्थकों को दिल से समझाते हैं कि इस तरह के नारे नहीं लगाने चाहिए। हालांकि, राजनीति में किसी की बात को दिल से कही गई बात मानना या नहीं मानना अलग विषय है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए गहलोत ने कहा कि वे अपनी मौजूदा राजनीतिक स्थिति से संतुष्ट हैं। लेकिन अगर पार्टी हाईकमान को लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस के हित में उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है, तो वे इसके लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, मैं हिप्पोक्रेट नहीं हूं। हाईकमान मेरे पक्ष में फैसला करेगा तो मुख्यमंत्री बन जाएंगे। ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री बार-बार मुझे ही बनना है।

गहलोत ने कहा कि राजनीति में परिस्थितियां समय के साथ बदलती रहती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान को ही करना है। उस समय जनता की इच्छा और पार्टी के हित को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाना है। वे मुख्यमंत्री पद पर रहें या नहीं, पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और काम करने के जज्बे में कोई कमी नहीं आएगी।

अपना रहे हैं।

----------------------