Language Settings

गर्वमेंट ई-मार्केट प्लेस ने आदिवासी उद्यमियों के लिए सार्वजनिक खरीद का मौका

6 minutes ago

1

0

टीआईसीसीआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली। नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ने को ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टीआईसीसीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है। इसका मकसद सार्वजनिक खरीद में ट्राइबल एंटरप्रेन्योर्स और एंटरप्राइजेज की भागीदारी को मजबूत करना है। इस संगठन का मकसद टारगेटेड आउटरीच, क्षमता निर्माण, ऑनबोर्डिंग असिस्टेंस और लगातार मार्गदर्शन के ज़रिए ट्राइबल व्यापार को सार्वजनिक खरीद के मौकों से जोडऩा है।

इस समझौता ज्ञापन पर गर्वमेंट ई-मार्केटप्लेस के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अजीत बी. चव्हाण और टीआईसीसीआई के संस्थापक और अध्यक्ष, सुधाकर धारावत ने हस्ताक्षर किए, जिससे गर्वमेंट ई-मार्केट प्लेस के माध्यम से सार्वजनिक खरीद में जागरूकता, क्षमता निर्माण और आदिवासी उद्यमियों की अधिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया।

----------------

Click here to Read More
Previous Article
भारत में अब 1,400 से अधिक विश्वविद्यालय हैं, जबकि 2014-15 में इनकी संख्या 760 थी: उपराष्ट्रपति
Next Article
भाषिणी ने समिट में स्वास्थ्य सेवा के लिए बहुभाषी एआई अनुप्रयोगों का किया प्रदर्शन

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment