Language Settings

कैंसर देखभाल के लिए स्क्रीनिंग रिकॉर्ड एबीएचए से जोडऩे पर फोकस

11 minutes ago

1

0

एबीएचए से जोडऩे पर फोकस

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने शनिवार को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड (एनसीजी) की वार्षिक बैठक 2026 में एनसीजी विश्वास नामक रोगी शिक्षा पहल का शुभारंभ किया। प्रौद्योगिकी और एआई के विकास एवं उपयोग में प्रमुख विचारणीय बिंदु और कैंसर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय अंतरक्षेत्रीय सहयोग सत्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग और निरंतर देखभाल को मजबूत करने के लिए भारत के डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचना और अंतरक्षेत्रीय सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सभी के लिए सुलभ, किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

एनसीजी विश्वास (स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती, जागरूकता और स्व-देखभाल को बढ़ावा देने वाले वीडियो) एक एआई-आधारित रोगी शिक्षा पहल है जो स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और मुख कैंसर को हिंदी, मराठी, तमिल और अंग्रेजी में कवर करती है। इन वीडियो में रोकथाम, निदान, उपचार और दीर्घकालिक देखभाल को शामिल किया गया है, जिससे रोगियों और देखभाल करने वालों को विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने और सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद मिलती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कैंसर के इलाज को किफायती बनाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कैंसर की दवाओं के व्यापार मार्जिन को युक्तिसंगत बनाने जैसी पहलों और कमजोर एवं हाशिए पर रहने वाले मरीजों के लिए एबी पीएम-जेएवाई योजना के तहत वित्तीय सहायता का जिक्र किया।

Click here to Read More
Previous Article
भाषिणी ने समिट में स्वास्थ्य सेवा के लिए बहुभाषी एआई अनुप्रयोगों का किया प्रदर्शन
Next Article
गहलोत ने फिर खोले मुख्यमंत्री पद के लिए दरवाजे, बोले- हाईकमान कहेगा तो जिम्मेदारी संभालने को तैयार

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment