Language Settings

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रतिबंध एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्पों पर कार्यशाला का आयोजन’

2 hours ago

7

0

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) के सहयोग से ’’“एन्डिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन ग्लोबलीः बेन सिंगल यूज़ प्लास्टिक’’ विषय पर एक दिवसीय हैंड्स-ऑन कम्युनिटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यशाला के मुख्य वक्ता अजमीरा बालू, असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर, कैड/कैम प्रभारी, सीआईपीईटी- आईपीटी जयपुर ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम तथा इको-फ्रेंडली विकल्पों के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने प्लास्टिक एवं संबद्ध उद्योगों को तकनीकी परामर्श, कौशल विकास और बीआईएस मान्यता प्राप्त गुणवत्ता परीक्षण प्रदान करने में सिपेट जयपुर की अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों, विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व, सिंगल-यूज प्लास्टिक के विकल्पों और रीसाइक्लिंग के माध्यम से ‘वेस्ट-टू-रिसोर्स’ बनाने की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यशाला छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी एवं सतत विकास की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यशाला में विभाग की प्रध्यापिकाओं सहित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की लगभग 48 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Click here to Read More
Previous Article
कुलगुरु ने किया ‘स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड वेलबीइंग’ पुस्तक का विमोचन
Next Article
प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान का आयोजन , गर्ल्स ने दिखाई प्रतिभा

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment