Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेष शिक्षा विभाग का दिशा स्पेशल स्कूल में शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों ने जाने दिव्यांग शिक्षा के व्यवहारिक आयाम

    2 hours ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेष शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों एवं अध्यापकगण द्वारा दिशा स्पेशल स्कूल में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण डॉ. वंदना सिंह ठाकुर, अधिष्ठाता, विशेष शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन तथा मनीष कुमार मीणा, असिस्टेंट प्रोफेसर, विशेष शिक्षा विभाग के समन्वय में संपन्न हुआ।

    भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर दिव्यांग बालक-बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। विद्यार्थियों ने न केवल बच्चों के साथ सहभागिता की, बल्कि उनके व्यवहार, अधिगम शैली एवं आवश्यकताओं को भी समझने का प्रयास किया।

    इस अवसर पर विशेष शिक्षा विभाग के डी.एड एवं बी.एड के विद्यार्थियों ने सभी कक्षाओं एवं थेरेपी सेंटर का गहन अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उत्पन्न शंकाओं का समाधान डॉ. वंदना सिंह ठाकुर, मनीष कुमार मीणा एवं श्री हसन दीन खान द्वारा किया गया, जिससे विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

    भ्रमण के समापन पर डॉ. वंदना सिंह ठाकुर ने दिशा स्पेशल स्कूल की निदेशक डॉ. भारती कुंटेता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है।

    इस सफल आयोजन पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल एवं प्रशिक्षण क्षमता का निरंतर विकास होता है।

    यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल को सुदृढ़ बनाते हैं तथा उन्हें अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अधिक जागरूक बनाते हैं।

    यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के अनुभवात्मक भ्रमण से न केवल कौशल विकास होता है, बल्कि दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं समझ भी बढ़ती है।

     डॉ. अंशु सुराना, प्रो-चेयरपर्सन (यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी) ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्य करना चुनौतीपूर्ण होता है, जिसके लिए सहनशीलता, तत्परता एवं व्यावहारिक बुद्धिमत्ता का होना अत्यंत आवश्यक है।

    अंत में यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. प्रेम सुराना ने भीषण गर्मी के बावजूद विद्यार्थियों की लगन, ईमानदारी एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस
    Next Article
    विशेष शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों एवं अध्यापकगण द्वारा राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment