Language Settings

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 24 सीटों पर जमाया कब्जा; भाजपा को 10 पर जीत

12 minutes ago

2

0

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 24 सीटों पर जमाया कब्जा; भाजपा को 10 पर जीत

- दो जिलों में बीएपी और 1आरएलपी का जिला प्रमुख चुना

जयपुर। राजस्थान में जिला प्रमुख पदों के लिए बुधवार को हुए चुनाव में कई जिलों में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। 37 जिला परिषदों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 जिलों में जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 10 जिलों में सफलता मिली। दो जिलों में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का जिला प्रमुख चुना गया। चुनाव में सबसे अधिक चर्चा चूरू और ब्यावर के परिणामों की रही। चूरू में बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा की कनिका सिंह जिला प्रमुख बनने में सफल रहीं। वहीं ब्यावर में बहुमत होने के बाद भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस की ममता गुर्जर ने भाजपा की निर्मला रावत को एक मत से पराजित किया।

चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू बनीं जिला प्रमुख

चूरू में भाजपा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह को जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया था। पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होने के बावजूद कनिका सिंह ने चुनाव जीत लिया। उनके मुकाबले कांग्रेस के प्रकाश बुडानिया को हार का सामना करना पड़ा। इस परिणाम को चूरू की राजनीति में भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ब्यावर में बहुमत के बावजूद भाजपा को झटका

ब्यावर में भाजपा के पास कांग्रेस से एक सदस्य अधिक था, लेकिन मतदान के परिणाम ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए। भाजपा प्रत्याशी निर्मला रावत को हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस की ममता गुर्जर जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। कांग्रेस प्रत्याशी को 15 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 14 मत प्राप्त हुए।

जैसलमेर में 21 वर्षीय संतोष कुमारी की जीत

जैसलमेर में कांग्रेस की संतोष कुमारी निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं। उनकी उम्र 21 वर्ष बताई गई है। उन्हें प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख के रूप में देखा जा रहा है। इसी तरह दौसा में कांग्रेस की बीना बैरवा और सवाई माधोपुर में आशा देवी को भी निर्विरोध जीत मिली। बीकानेर में कांग्रेस की निकिता डूडी ने जिला प्रमुख पद पर जीत हासिल की। इस सीट पर कांग्रेस के भीतर भी राजनीतिक खींचतान देखने को मिली थी। झुंझुनूं में 22 वर्षीय कोमल भंवरिया ने कांग्रेस की ओर से जिला प्रमुख पद हासिल किया।

कई जिलों में बदले राजनीतिक समीकरण

चुनाव के दौरान सीकर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, धौलपुर, डीग और नागौर सहित कई जिलों में क्रॉस वोटिंग की स्थिति सामने आई। डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में जिला प्रमुख का फैसला लॉटरी के माध्यम से हुआ। डूंगरपुर में भारत आदिवासी पार्टी के अनुतोष और डीडवाना-कुचामन में भाजपा के बुद्धाराम को जीत मिली। नागौर में आरएलपी के पांचाराम जिला प्रमुख बने।

26 जिलों में महिला जिला प्रमुख

इस चुनाव की एक महत्वपूर्ण विशेषता महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। प्रदेश के कुल 37 जिलों में से 26 जिलों में महिला जिला प्रमुख चुनी गईं। इससे पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका और मजबूत हुई है। कांग्रेस ने जयपुर, जोधपुर, सीकर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, जैसलमेर, ब्यावर, धौलपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी और कई अन्य जिलों में जीत दर्ज की। भाजपा ने उदयपुर, अजमेर, डीग, बालोतरा, खैरथल-तिजारा, पाली, प्रतापगढ़, झालावाड़, चूरू और डीडवाना-कुचामन में जिला प्रमुख पद हासिल किया। वहीं बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारत आदिवासी पार्टी ने अपना प्रभाव दिखाया। नागौर में आरएलपी ने जीत हासिल की।

क्रॉस वोटिंग ने बिगाड़े दलों के गणित

चुनाव के दौरान कई जिलों में सदस्यों की संख्या के आधार पर जीत का दावा कर रही पार्टियों को क्रॉस वोटिंग के कारण नुकसान उठाना पड़ा। ब्यावर इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहा, जहां बहुमत के बावजूद भाजपा जीत दर्ज नहीं कर सकी। चूरू में इसके उलट भाजपा ने कम संख्या होने के बाद भी जिला प्रमुख का पद हासिल कर लिया।

पूरे चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच जोड़-तोड़, सदस्यों की लामबंदी और अंतिम समय तक बदलते समीकरण चर्चा का विषय बने रहे। परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि जिला प्रमुख चुनाव में केवल सदस्यों की संख्या ही नहीं, बल्कि मतदान के दौरान बने राजनीतिक समीकरण भी निर्णायक साबित हुए।

37 जिलों में किस पार्टी का जिला प्रमुख

 

पार्टी जिला प्रमुख वाले जिले

 

कांग्रेस 24

 

भाजपा 10

 

बीएपी 2

 

आरएलपी 1

 

कुल 37

 

 

जिलेवार जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे

 

जिला विजेता पार्टी

जयपुर यशवीर सूरा कांग्रेस

जोधपुर प्रमिला चौधरी कांग्रेस

उदयपुर हिम्मत सिंह झाला भाजपा

अलवर अनिता मीणा कांग्रेस

अजमेर पूजा भंसाली भाजपा

सीकर सुनीता गठाला कांग्रेस

बीकानेर निकिता डूडी कांग्रेस

नागौर पांचाराम आरएलपी

भरतपुर रेनू वाला कांग्रेस

डीग रेनू सिंह भाजपा

धौलपुर अनीशा सिंह कांग्रेस

राजसमंद सुंदर देवी कीर कांग्रेस

दौसा बीना बैरवा कांग्रेस

ब्यावर ममता गुर्जर कांग्रेस

बालोतरा सुशीला भाजपा

खैरथल-तिजारा इंद्रजीत यादव भाजपा

कोटपूतली-बहरोड़ रामनिवास कांग्रेस

पाली सीता देवी भाजपा

चित्तौड़गढ़ रतनी देवी कांग्रेस

भीलवाड़ा कैलाश चंद मीणा कांग्रेस

बाड़मेर गफूर अहमद कांग्रेस

जैसलमेर संतोष कुमारी कांग्रेस

सवाई माधोपुर आशा देवी कांग्रेस

फलोदी यशवंत कंवर कांग्रेस

प्रतापगढ़ हकरी कुमारी भाजपा

जालोर आसू राम कांग्रेस

सलूंबर पुष्पा देवी कांग्रेस

टोंक अलका बैरवा कांग्रेस

झालावाड़ वर्षा झाला भाजपा

चूरू कनिका सिंह भाजपा

बूंदी हंसा गुर्जर कांग्रेस

डीडवाना-कुचामन बुद्धाराम भाजपा

हनुमानगढ़ रेणू कांग्रेस

डूंगरपुर अनुतोष बीएपी

बांसवाड़ा रीना बीएपी

झुंझुनूं कोमल भंवरिया कांग्रेस

सिरोही गुमान सिंह कांग्रेस

 

 

 

Click here to Read More
Previous Article
चीन ने शेनझोउ-24 अंतरिक्ष यान का किया सफल प्रक्षेपण, पहले पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री समेत तीन एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे
Next Article
असम में बांग्लादेश सीमा से 20 किलोमीटर दूर बनेगा नया हवाई अड्डा

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment