Language Settings

राजस्थान विश्वविद्यालय के पदोन्नत प्रोफेसरों के 8 वर्षों से लंबित वेतन निर्धारण के निस्तारण हेतु 'आरुटा' (ARUTA) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

13 minutes ago

2

0

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय (University of Rajasthan) में करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के अंतर्गत प्रोफेसर पद पर पदोन्नत हो चुके वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के पिछले लगभग 8 वर्षों से लंबित वेतन निर्धारण (Pay Fixation) और सेवा लाभों के त्वरित निस्तारण की मांग को लेकर आज ऑल राजस्थान यूनिवर्सिटीज टीचर्स एसोसिएशन (ARUTA) तथा सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रीवेंस (SPG), इंडिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के माननीय मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास (IAS) से भेंट विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आरुटा (ARUTA) एवं सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रीवेंस (SPG), इंडिया के अध्यक्ष प्रो. बी. डी. रावत (पूर्व महासचिव-RUTA, पूर्व सिंडिकेट सदस्य एवं पूर्व प्राचार्य-यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज) ने किया। ज्ञापन सौंपते समय उनके साथ आरुटा के महासचिव एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. बी. एल. गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रो. मधुसूदन शर्मा तथा प्रो. अनिल बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव के समक्ष रखे गए प्रमुख कानूनी एवं प्रशासनिक तथ्य:

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के स्पष्ट विनियमों, राज्य सरकार की पूर्व स्वीकृति और माननीय न्यायालयों के निर्णयों के बावजूद वरिष्ठ शिक्षकों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, जिससे शिक्षक समुदाय में गहरा रोष और मानसिक-आर्थिक पीड़ा व्याप्त है। ज्ञापन में निम्नलिखित ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए गए:

• सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय: राजस्थान विश्वविद्यालय के पीड़ित 98 सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रकरण में वर्ष 2009 में दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने दिनांक 29 नवंबर 2018 को शिक्षकों के पक्ष में स्पष्ट आदेश पारित किया था, जिसमें प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि (Initial Date of Appointment) से समस्त सेवा लाभ देने के निर्देश दिए गए थे।

• राज्य सरकार की विधिवत स्वीकृति एवं पदोन्नति आदेश: उच्च शिक्षा विभाग (ग्रुप-IV), राजस्थान सरकार के आदेश क्रमांक 5(7)/Edu-4/2016 Pt. (दिनांक 17.02.2020) से प्राप्त विधिवत अनुमति के उपरांत राजस्थान विश्वविद्यालय ने कार्यालय आदेश क्रमांक Estt.-I/2021/177 (दिनांक 25.09.2021) जारी कर पात्र वरिष्ठ शिक्षकों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया था।

• यूजीसी (UGC) रेगुलेशन की स्पष्टता: विश्वविद्यालय द्वारा 17 अक्टूबर 2012 को अंगीकृत यूजीसी रेगुलेशन 2010 (अध्यादेश 141-F) तथा यूजीसी के पत्र क्रमांक F.1/2012(PS) (दिनांक 22.10.2014) के अनुसार पदोन्नति का निर्धारण 'पात्रता की तिथि' (Date of Eligibility) पर लागू नियमों से होना सुनिश्चित है, न कि साक्षात्कार की तिथि से।

• प्रशासनिक विलंब की विभागीय स्वीकारोक्ति: उच्च शिक्षा विभाग (ग्रुप-IV) ने हाल ही में कुलसचिव, राजस्थान विश्वविद्यालय को प्रेषित अपने पत्र क्रमांक 01(6)/Edu-4/2010 Pt-00059 (दिनांक 30.04.2026) में पुनः स्पष्ट किया है कि पात्रता आवेदन जमा करने की तिथि के अनुसार तय होगी और इस संपूर्ण प्रक्रिया में हुए विलंब के लिए शिक्षक नहीं, बल्कि प्रशासनिक एवं प्रक्रियात्मक देरी उत्तरदायी है।

शीर्ष नेतृत्व से भी मिल चुका है सकारात्मक आश्वासन:

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) कुलदीप रांका जी (IAS), राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी. पी. सारस्वत तथा सिविल लाइन्स के विधायक एवं सिंडिकेट सदस्य श्री गोपाल शर्मा जी को इस गंभीर विषय से अवगत कराया जा चुका है, जहाँ से शीघ्र समाधान का सकारात्मक आश्वासन मिला है। साथ ही, हाल ही में सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रीवेंस (SPG), इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 'धर्म संस्कार अभियान - 2026' के दौरान भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था।

मुख्य सचिव से व्यक्तिगत हस्तक्षेप का आग्रह:

अध्यक्ष प्रो. बी. डी. रावत ने कहा कि "शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है। वर्षों की निष्ठावान सेवा के पश्चात अपने वैधानिक वेतन निर्धारण और बकाया लाभों के लिए वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को इस प्रकार मानसिक व आर्थिक अनिश्चितता में रखना कतई न्यायसंगत नहीं है।" प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव महोदय से इस प्रकरण में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन को त्वरित आदेश जारी करने का आग्रह किया।

 

Click here to Read More
Previous Article
जयपुर में शुरू हुई डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘BEHIND THE SMILE’
Next Article
बियानी ग्रुप और जापान की कवान्सेई गाकुइन यूनिवर्सिटी की संयुक्त पहल ‘प्रोजेक्ट मुस्कान’, प्रदूषण नियंत्रण के लिए विकसित हो रही विशेष डिवाइस

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment