Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    108 श्री विनम्र सागर जी महाराज का विराट हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधन

    3 months ago

    फाल्गुन शुक्ला पंचमी के पावन अवसर पर पूज्यपाद गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी के परम आज्ञानुवर्ती शिष्य पूज्य 108 विनम्र सागर जी महाराज ससंघ ने महावीर पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में विशाल जनसमूह को संबोधित किया।

     

    प्रातः बेला में पूज्य गुरुदेव भट्टारक जी की नसिया से पारसनाथ भवन पधारे।

    पारसनाथ भवन में गुरुदेव की आहारचर्या सम्पन्न हुई।

    आहारचर्या उपरांत पूज्य गुरुदेव विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करने हेतु महावीर पार्क पधारे, जहाँ विशाल जनमेदिनी ने उनकी भावभीनी अगवानी की। महावीर बस्ती शाखा और मुरली मनोहर बस्ती अधिकारी अशोक शर्मा ने बालक बालिकाओं को धर्म संस्कृति से जोड़ने पर बल दिया।मंच संचालन डा. माधुरी जैन और रमेश गंगवाल ने किया।

     

    अपने ओजस्वी उद्बोधन में पूज्य १०८श्री विनम्र सागर महाराज ने समाज को आत्मचिंतन का संदेश देते हुए कहा कि भारत में सनातन धर्म को मानने वालों की संख्या अत्यधिक है, परंतु उनमें से लगभग ३५ करोड़ लोग गुटखा आदि व्यसनों के आदी हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि ये ३५ करोड़ लोग केवल एक संकल्प कर लें कि वे आज से गुटखा त्याग देंगे, तो हर महीने एक नए राम मंदिर के निर्माण की क्षमता उत्पन्न हो सकती है। यह उदाहरण देते हुए गुरुदेव ने व्यसनमुक्त समाज और सकारात्मक संकल्प की शक्ति पर बल दिया।

    इसी क्रम में गुरुदेव ने गोसंरक्षण का विषय उठाते हुए कहा कि बांग्लादेश में लगभग १४ लाख गोवंश भेजा गया। यदि प्रत्येक मंदिर एक-एक गौ माता को अपने संरक्षण में ले और उसके चारे व पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाए, तो गोवंश की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

    गुरुदेव ने समाज से आह्वान किया कि केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि संगठित और उत्तरदायी प्रयास आवश्यक हैं।

    इस अवसर पर संजय राहुल, ललिता पार्षद, नवनीत ,श्याम शर्मा, प्रदीप झालानी, संदेश जैन, अमित जैन, कृष्ण मुरारी, पारस सौगाणी, प्रमोद गोयल बाण वाले एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

     

    सभा के अंत में विराट हिंदू सम्मेलन के अध्यक्ष भगवानदास रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    रोहित शर्मा ,अनूप खण्डेलवाल ने सभी आगंतुक महानुभावों एवं पूज्य गुरुदेव ससंघ का अभिनंदन किया।

    कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    8th पे कमीशन, Final Draft के लिए फाइनल मीटिंग, ToR, Fitment Factor, बदलाव के साथ फायदा देखें रिपोर्ट
    Next Article
    रीजनल कॉलेज, सीतापुरा में वार्षिक उत्सव ‘प्रशस्त 2026’ का भव्य आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment