Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल कॉलेज, सीतापुरा में वार्षिक उत्सव ‘प्रशस्त 2026’ का भव्य आयोजन

    3 months ago

    सीतापुरा (जयपुर)। रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन, रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी, सीतापुरा में वार्षिक उत्सव ‘प्रशस्त 2026’ का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया।

     

    समारोह के मुख्य अतिथि दीपशिखा समूह के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराणा एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा ने ‘प्रशस्त 2026’ का विधिवत उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नवाचार की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

     

    कॉलेज के निदेशक एवं प्रख्यात मोटिवेटर प्रो. (डॉ.) अशोक सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में आयोजन समिति, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी कर्मठता और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

     

    राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं

     

    ‘प्रशस्त 2026’ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, डिबेट एवं क्विज प्रमुख रहे। विभिन्न संस्थानों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं को रोमांचक बना दिया।

     

    सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां

     

    सांस्कृतिक संध्या के दौरान ‘कुर्जल बैंड’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति, लोक एवं आधुनिक गीतों की प्रस्तुति पर छात्र-छात्राओं ने डीजे पर जमकर नृत्य किया और उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

     

    विजेताओं का सम्मान

     

    ‘प्रशस्त 2026’ के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक, तकनीकी एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को निदेशक एवं प्रख्यात मोटिवेटर प्रो. (डॉ.) अशोक सिंह शेखावत द्वारा नकद पुरस्कार, स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

     

    इसके अतिरिक्त राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उप-प्राचार्य डॉ. केदार नारायण बैरवा एवं सभी विभागाध्यक्षों द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

     

    गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

     

    समारोह में इंजीनियरिंग के प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा, उप-प्राचार्य डॉ. केदार नारायण बैरवा, फिजियोथेरेपी विभाग के हेड डॉ. केसर चौधरी, डिप्लोमा प्राचार्य इ. सौरभ पाटनी, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित शर्मा, सिविल विभागाध्यक्ष इ. महेंद्र सैनी, कंप्यूटर विभागाध्यक्ष इ. चेतन कुमार, इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष इ. अश्विनी कुमारी, एम.टेक. कोऑर्डिनेटर इ. अनिल बोयल सहित सभी शिक्षकगण, खेल टीम के सदस्य एवं कोच उपस्थित रहे।

     

    कार्यक्रम के समापन पर ‘प्रशस्त 2026’ के संयोजक डॉ. धर्मेंद्र सक्सेना ने सभी अतिथियों, विभिन्न विश्विविद्यालयों - महाविद्यालयों से पधारे विद्यार्थियों, शिक्षकों, कॉलेज प्रबंधन समिति एवं स्टूडेंट कॉर्डिनेटर्स (हर्ष एंड शक्ति टीम) के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

    ‘प्रशस्त 2026’ ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई पहचान दी, बल्कि रीजनल कॉलेज की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्कृष्टता को भी एक नई ऊंचाई प्रदान की।

    Click here to Read More
    Previous Article
    108 श्री विनम्र सागर जी महाराज का विराट हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधन
    Next Article
    योग, आभार और खुशियों का पिटारा से बढ़ेगा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment