Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और बॉलीवुड डांस ने बांधा समां, दिखी प्रतिभा

    1 hour ago

    बियानी नर्सिंग कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी ‘बॉलीवुड बैश’ का हुआ आयोजन

    जयपुर। बियानी नर्सिंग कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘बॉलीवुड बैश’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सीनियर्स ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया ।

    कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर उनमें आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। बॉलीवुड थीम पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर एजुकेशन डिपार्टमेंट की डॉ. तृप्ति सैनी एवं डॉ. सुनीता शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आयोजक संस्था के निदेशक एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, अस्सिटेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी तथा नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. जीशू जॉर्ज भी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बॉलीवुड डांस ने समारोह में उत्साह एवं मनोरंजन का माहौल बना दिया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी अकादमिक जर्नी सफल एवं सुखद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कृतज्ञता की भावना अपनाने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी टैलेंट, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस

    को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी टैलेंट को निखारने और प्रत्येक अवसर से सीखने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में फ्रेशर्स के लिए रैंप वॉक, टैलेंट राउंड, गेम्स एवं क्वेश्चन-आंसर राउंड जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैंप वॉक के दौरान विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया, वहीं टैलेंट राउंड में गायन, नृत्य सहित विभिन्न प्रतिभाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।

    इस अवसर पर बी.एससी. नर्सिंग में मिस फ्रेशर का खिताब पूर्वा ने अपने नाम किया वहीं तनू श्री फर्स्ट रनर-अप तथा अंकिता सेकंड रनर-अप रहीं।

    वहीं जीएनएम नर्सिंग वर्ग में प्रियांशी सोनी को मिस फ्रेशर चुना गया। मुस्कान फर्स्ट रनर-अप तथा हिमानी सेकंड रनर-अप रहीं। विजेताओं एवं रनर-अप विद्यार्थियों को निर्णायकों द्वारा सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में बॉलीवुड गानों पर विद्यार्थियों की शानदार डांस प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बॉलीवुड थीम ने फ्रेशर्स पार्टी को यादगार बना दिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    चोमू नगर के सभा पति आशीष दुसाद का का भव्य सम्मान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment