Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चोमू नगर के सभा पति आशीष दुसाद का का भव्य सम्मान

    1 hour ago

    चोमू के दुसाद परिवार के रत्न, चोमू नगर वासियों के चहेते, जन जन के लाडले, हस मुख, हर दिल अजीज, जनप्रिय, चोमू नगर परिषद के प्रथम नागरिक एवं प्रथम पूर्ण कालिक सभापति आशीष दुसाद का अशोक विहार मे रावत परिवार के निवास पर आयोजित एक सम्मान समारोह मे अगरवाल वेश्य समाज के अध्यक्ष एवं समाज बंधुओ, खंडेलवाल वेश्य समाज चोमू के सभी पदाधिकारी एवं समाज बंधुओ, महेश्वरी समाज एवं ब्राहमन समाज के समाज बंधुओ ने, अशोक विहार एवं चोमू नगर के अन्य निवासीयो ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया! इसके साथ ही सभी ने सभापति आशीष दुसाद के उज्जवल भविष्य की कामना की! इससे पहले भी आशीष दुसाद एक बार नगरपालिका के चेयरमेन रह चुके है!

    कार्यक्रम का शुभ आरंभ सभी आगन्तुक अतिथियों का अखिल भारत वर्षीय खंडेलवाल वेश्य महा सभा के राष्ट्रिय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी एवं सिक्किम प्रोफेरेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक सिक्किम के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने सिक्किम की राजधानी गैंगटोक से आकर सिक्किम प्रदेश का रुद्राक्ष के पेड से टुटा हुआ एवं पक्षी की चोच से रुद्राक्ष के पेड से गिरा कर प्राप्त किया हुआ सिक्किम के ओरिजिनल ओम से एवं अन्य शिव परिवार से अंकित एकल रुद्राक्ष की कंठी पहनाकर किया!

    इस अवसर पर रावत परिवार की और से दामोदर प्रसाद रावत ने सभापति आशीष दुसाद का माला, साफा, हनुमान जी का आशीर्वाद का फोटो भेट कर स्वागत किया! इस अवसर पर अभिनंदन समारोह मे अगरवाल समाज चोमू के अध्यक्ष राजेंद्र अगरवाल, खंडेलवाल समाज चोमू के संरक्षक- अमरचंद रावत, ओमप्रकाश कासलीवाल, कैलाश जी सेठी, मूलचंद दुसाद, अध्यक्ष मुकेश खुटेटा, उपाध्यक्ष गोविन्द झालानी, संयुक्त मंत्री रमेश डगायच एवं कोषाध्यक्ष नवीन कासलीवाल, पूर्व अध्यक्ष खंडेलवाल समाज चोमू जुगल डँगायच, अशोक विहार एवं चोमू के निवासी राजेंद्र धमोड, नवल किशोर रावत, दिनेश अगरवाल (खेमावाला), एडवोकेट बनवारी लाल शर्मा, नारायण महेश्वरी, पवन कामदार, प्रशांत खाण्डल, मनोज दीक्षित, जयेश रावत, मेहुल् अगरवाल, बिशन रावत, देव की नंदन अगरवाल, राकेश सेठी, महेश ताम्बी ने सभापति आशीष दुसाद का माला पहना कर स्वागत किया एवं भदाई दी! कार्यक्रम मे आशीष दुसाद के पिता गोविंद दुसाद, उनके चाचा रामअवतार दुसाद, मूल चंद दुसाद राम कृष्ण दुसाद, पपू दुसाद, राम मनोहर दुसाद एवं अपने भाई सोनू दुसाद सहित अशोक विहार चोमू के निवासी भी मौजूद थे! इसके साथ ही चोमू के भाजपा से पूर्व विधायक एवं राजस्थान प्रदेश के भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, अशोक बंसल, सुरेश रावत, हरीश रावत, रामबाबू रावत, मनीष गोयल, रमेश बजाज, गोविंद झालानी, दीपक जोशी ने भी स्वागत कार्यक्रम पर खुशी व्यक्त करते हुए सभापति आशीष दुसाद को शुभकामना प्रेषित की है!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    हीरापुरा के राजकीय विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोशल ऑडिट एवं जनसुनवाई आयोजित
    Next Article
    रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और बॉलीवुड डांस ने बांधा समां, दिखी प्रतिभा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment