Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हीरापुरा के राजकीय विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोशल ऑडिट एवं जनसुनवाई आयोजित

    1 hour ago

    प्रदेश के 4 हजार विद्यालयों में प्रस्तावित सोशल ऑडिट के पायलट प्रोजेक्ट हेतु चयनित 20 विद्यालयों में श्रीमती कमला देवी बुधिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हीरापुरा का चयन

    जयपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और योजनाओं के प्रभाव का आकलन करने के उद्देश्य से राजस्थान के 4 हजार विद्यालयों का सोशल ऑडिट किया जाना है। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित 20 विद्यालयों की सूची में से श्रीमती कमला देवी बुधिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हीरापुरा, जयपुर का सोशल ऑडिट करने हेतु चयन किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को विद्यालय में सोशल ऑडिट के तहत विद्यालय सभा एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

    सोशल ऑडिट का कार्य सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसाइटी, राजस्थान (SSAAT) द्वारा किया गया। इस दौरान समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय में किए गए विभिन्न कार्यों, संचालित योजनाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।

    विद्यालय सभा एवं जनसुनवाई के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों से भी संवाद किया गया। इसमें यह जानने का प्रयास किया गया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत किए गए कार्यों एवं संचालित योजनाओं का विद्यार्थियों, अभिभावकों और समुदाय पर क्या प्रभाव पड़ा है। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्ध सुविधाओं और उनके उपयोग से संबंधित समस्याओं एवं कमियों के बारे में भी जानकारी ली गई।

    सोशल ऑडिट के दौरान विद्यालय स्तर पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके वास्तविक प्रभाव का आकलन किया गया। जनसुनवाई के माध्यम से संबंधित पक्षों को अपनी बात रखने और सुझाव साझा करने का अवसर भी मिला।

    कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावक, SDMC एवं विद्यालय समिति के सदस्य, CBEO कार्यालय एवं ADPC कार्यालय के कार्मिक, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अधिकारी तथा विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित विद्यालयों में सोशल ऑडिट की प्रक्रिया से प्राप्त अनुभवों एवं निष्कर्षों के आधार पर प्रदेश के 4 हजार विद्यालयों में प्रस्तावित सोशल ऑडिट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

    समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित यह सोशल ऑडिट विद्यालय स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के साथ ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत’ राज्य स्तरीय चित्र प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थी हुए सम्मानित
    Next Article
    चोमू नगर के सभा पति आशीष दुसाद का का भव्य सम्मान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment