Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए बोर्ड पात्रता के चलते बढ़ेंगे इम्प्रूवमेंट देने वाले स्टूडेंट्स

    1 hour ago

    सीबीएसई 12वीं कक्षा के इम्प्रूवमेंट आवेदन 8 अक्टूबर से

    जयपुर. देश के सबसे बड़े सीबीएसई बॉर्ड ने माक्र्स इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। बुधवार को जारी आॅफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से जारी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर रखी गई है। गत वर्ष यह प्रक्रिया 9 सितम्बर को शुरू हो गई थी। सीबीएसई द्वारा इस वर्ष पहली बार आॅनलाइन डिजिटली आंसर बुक चेक की गई थी। इसमें कुछ कमियां भी सामने आई थी, जिसके चलते रिचेकिंग के आवेदन बहुत आए थे। परिणामों से असंतुष्ट स्टूडेंट्स अधिक होने की स्थिति में इम्प्रूवमेंट के आवेदन की संख्या भी बढ़ सकती है।

    एलन करियर इंस्टीट्यूट के एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जो विद्यार्थी इम्प्रुवमेंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सीबीएसई की वेबसाइट पर दिए गए प्राइवेट कैंडिडेट लॉगिन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए यदि विद्यार्थी सभी पांचों विषयों में इम्प्रूवमेंट करना चाहता है तो 1600 रुपए शुल्क, साथ ही यदि वह एक या एक से अधिक विषय में इम्पू्रवमेंट देना चाहता है तो प्रति सब्जेक्ट 320 रुपए परीक्षा शुल्क जमा करवाना होगा। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन विद्यार्थियों की परीक्षा फरवरी, मार्च व अप्रेल 2027 में प्रस्तावित मेन परीक्षाओं के साथ आयोजित की जाएगी।

    इस वर्ष बढ़ेगी इम्प्रोवीमेंट स्टूडेंट्स की संख्या

    एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि हर वर्ष जेईई एडवांस्ड और जेईई मेन देने वाले सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड के ही होते है। गत कुछ वर्षों में 2020 से 2022 में आईआईटी एनआईटी में प्रवेश ले किये बोर्ड अंकों की पात्रता में छूट दी गई, परन्तु गत वर्ष 2023 से बोर्ड पात्रता को दुबारा लागु किया गया और स्टूडेंट्स को 12वीं बोर्ड में टॉप-20 पर्सेन्टाइल या 75 प्रतिशत प्राप्तांक को अनिवार्य किया गया, ऐसे में अब इस वर्ष 2027 में भी आईआईटी एनआईटी में प्रवेश ले किए बोर्ड अंकों की पात्रता को लागु किया जाना निश्चित है। इसीलिए ऐसे स्टूडेंट्स जो इस बोर्ड पात्रता को पूरा नहीं कर पाए है उन्हें आवश्यक रूप से बोर्ड इम्प्रूवमेंट के लिए दिए गए समय में आवेदन करना होगा। अतः इस वर्ष बोर्ड इम्प्रूवमेंट करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ेगी। गत वर्ष भी बहुत से स्टूडेंट्स बोर्ड असमंजस के चलते इम्प्रूवमेंटआवेदन से चूक गए थे और बाद में जेईई एडवांस्ड और जेईई मेन में रैंक लाने के बावजूद आईआईटी एनआईटी में प्रवेश से वंचित रह गए थे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय बैठक लखनऊ में सम्पन्न संसद के शीतकलीन सत्र में पुनः दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा
    Next Article
    मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत’ राज्य स्तरीय चित्र प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थी हुए सम्मानित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment