Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थी सरकारी स्कूल से, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी बधाई,किया अभिनंदन

    1 week ago

    तीनो विद्यार्थियों की यूपीएससी की तैयारी का खर्चा उठाएंगे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, लूनियावास उच्च माध्यमिक विद्यालय में खुलेगी विज्ञान संकाय

    जयपुर! कल मंगलवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा जारी किया गया माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग में राज्य स्तर पर प्रथम रहने वाला विद्यार्थी सोनू मेहरा तथा कला वर्ग में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाली नव्या मीणा एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली बालिका खुशी चौधरी राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी है!

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री आवास पर आज तीनों विद्यार्थियों ने मंत्री से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया! इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीनों बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुए बधाई दी! 

     

     विज्ञान वर्ग कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान पर रहने वाला बालक सोनू मेहरा पुत्र विनोद मेहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटिका, सांगानेर जयपुर का विद्यार्थी है! बालक के पिता विनोद मेहरा श्रमिक है तथा पुताई का काम करते हैं! सोनू मेहरा अपने स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सारिका सिंगल, जयपुर की मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुकुल काव्या तथा अपने पिता विनोद मेहरा और माता जी के साथ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बंगले पर आया और मंत्री जी का आशीर्वाद लिया! 

     सोनू मेहरा ने मंत्री को बताया कि वह आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा पास कर अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बनना चाहता है! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बालक सोनू मेहरा को शुभकामना देते हुए कहा की निश्चित ही तुम आईएएस अधिकारी बनोगे! खूब मेहनत करो! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस अवसर पर घोषणा की तुम्हारी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी का पूरा खर्च हम उठाएंगे! 

     

     सोनू मेहरा के साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूनियावास, जिला जयपुर की कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नव्या मीणा तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली किसी विद्यालय की खुशी चौधरी ने विद्यालय के प्रिंसिपल मुकेश कुमार शर्मा के साथ मंत्री के घर पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया! 

     उल्लेखनीय है कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूनियावास,जिला जयपुर में वर्तमान में केवल कला संकाय ही संचालित है! 

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्रों की प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की भी घोषणा की!

    Click here to Read More
    Previous Article
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार कराएगी समय पर चुनाव- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
    Next Article
    निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में तीन दिवस में कराया जाना होगा सुधार

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment