Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में तीन दिवस में कराया जाना होगा सुधार

    1 week ago

    स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत की जा रही स्वच्छता गतिविधियों का सघन निरीक्षण अभियान आज

     अभियान में स्वच्छता गतिविधियों की व्यवस्था का निरीक्षण एवं समीक्षा तथा स्वच्छता कार्यों के लिए आवंटित राशि का स्वच्छता कार्यों में ही उपयोग किए जाने का होगा निरीक्षण

    जयपुर! प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का ग्रामीण स्वच्छता पर विशेष जोर है! मंत्री दिलावर लगातार ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर स्वच्छता अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे हैं, तो वही खामियां मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रहे हैं! इसी क्रम में मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने संपूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को जमीनी स्तर तक ले जाने हेतु आज 1 अप्रैल को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत में स्वच्छता गतिविधियों का सघन निरीक्षण कर पालना रिपोर्ट निदेशालय को भिजवाने के निर्देश दिए है! 

    निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जिला स्तर से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत का आवश्यक रूप से निरिक्षण हेतु निरिक्षण अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे! निरीक्षण में जिला/ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सम्मिलित किया जाएगा! 

     इस राज्य स्तरीय निरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यतः स्वच्छता गतिविधियों यथा घर-घर कचरा संग्रहण, नाली सफाई, सड़क सफाई,सार्वजनिक शौचालय की सफाई आदि की व्यवस्था का निरीक्षण एवं समीक्षा कर पाई गई कमियों को चिन्हित करना तथा तदनुसार आवश्यक सुधार कर धरातल पर स्वच्छता कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाना है! निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में पाई गई कमियों को चिन्हित कर आवश्यक सुधार तीन दिवस में कराया जाना सुनिश्चित करने के भी अभियान में निर्देश दिए गए हैं! 

     निरीक्षण के दौरान पांचवें वित्त आयोग/ राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत जारी राशि में से स्वच्छता कार्य हेतु आवंटित राशि का स्वच्छता कार्यों पर ही उपयोग किया जा रहा है या नहीं के संबंध में भी निरीक्षण रिपोर्ट में उल्लेख करने के निर्देश दिए गए हैं!

    Click here to Read More
    Previous Article
    12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थी सरकारी स्कूल से, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी बधाई,किया अभिनंदन
    Next Article
    शिविरा पंचांग संशोधन सत्र:- 2026-27 से, प्रथम परख:- 13 मई 2026 से 15 मई 2026 तक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment