Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आईसीएआई जयपुर शाखा द्वारा “न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025” पर सेमिनार आयोजित

    1 hour ago

    आईसीएआई जयपुर शाखा द्वारा “न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025” पर सेमिनार आयोजित

    जयपुर। दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जयपुर शाखा द्वारा आज “Overview of New Income Tax 2025 for CA Members in Public Services” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन आईसीएआई भवन, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं लोक सेवाओं में कार्यरत सीए सदस्यों ने सहभागिता की।

    कार्यक्रम में सीए (डॉ.) कमल दीप शर्मा, स्टेट नोडल ऑफिसर (फाइनेंस कमीशन), राजस्थान सरकार, मुख्य अतिथि (Guest of Honor) के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि न्यू इनकम टैक्स एक्ट, 2025 कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं करदाता-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स कर व्यवस्था एवं वित्तीय प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं, इसलिए ऐसे नवीन विधायी परिवर्तनों की गहन समझ सभी पेशेवरों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य (Central Council Member) सीए सतीश कुमार गुप्ता ने उद्घाटन उद्बोधन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कर कानूनों एवं नियामकीय ढांचे में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं, ऐसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए इन परिवर्तनों की नवीनतम जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि न्यू इनकम टैक्स एक्ट, 2025 देश की कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    अपने संबोधन के दौरान उन्होंने जयपुर शाखा द्वारा आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि 19 जून को “CA Aggregations of Firms” कार्यक्रम, 20 जून को “CFO Meet”, 27 एवं 28 जून को “National Students Conference”, 1 जुलाई को “CA Day” के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन तथा 7 एवं 8 अगस्त को सीए सदस्यों के लिए भव्य “National Conference for CA Members” आयोजित की जाएगी।

    जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के तकनीकी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम सदस्यों को नवीनतम विधिक एवं कर संबंधी परिवर्तनों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों, वक्ताओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए पी. सी. परवाल ने न्यू इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के प्रमुख प्रावधानों, महत्वपूर्ण परिवर्तनों तथा उनके व्यावहारिक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को नए कर कानून की विशेषताओं, अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं एवं विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में सीए नेहा आडवाणी, सीए प्रवीण शर्मा एवं सीए विक्रम सिंह राठौर का विशेष योगदान रहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को सशक्त बनाने हेतु पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पी.आर.सी.आई.) एवं रेडस्केच के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment