Language Settings

जेईई-मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए अब तक के सर्वाधिक 14 लाख से अधिक आवेदन

12 minutes ago

1

0

करेक्शन के लिए विकल्प 27 नवम्बर, शुक्रवार से 29 नवम्बर तक

कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन में 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लिया है। ऐसे में जेईई-मेन जनवरी सेशन के लिए आवेदन करने वाले सर्वाधिक विद्यार्थियों ने इस बार आवेदन किया है। गत वर्ष इस परीक्षा के लिए 13 लाख 55 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। इस वर्ष विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे तक 15 लाख 84 हजार 14 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 14 लाख 6 हजार 780 स्टूडेंट्स ने फीस जमा करवाई। स्टूडेंट्स 26 नवम्बर रात 11.30 बजे तक फीस जमा करवा सकेंगे।

 

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से भी स्टूडेंट्स को लगातार समय रहते आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विलम्ब शुल्क से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करेक्शन विण्डो 27 से 29 नवम्बर तक जेईई मेन वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, इस दौरान विद्यार्थी आवेदन में हुई त्रुटियों को दूर कर सकेंगे।

 

इस वर्ष पहली बार एनटीए ने आवेदन में हुई गलतियों के लिए दुबारा फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने का अवसर दिया है, ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने गलती होने पर दूसरा आवेदन कर दिया है और दोनों आवेदन की एग्जाम फीस जमा कर दी है, उन्हें अब करेक्शन विण्डो में करेक्शन करने की आवश्यकता नहीं है। उनका बाद में भरा हुआ आवेदन ही फाइनल माना जाएगा।

 

आहूजा ने बताया कि गत वर्ष करेक्शन विण्डो के जारी किए गए नियमों के अनुसार करेक्शन विण्डो में मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, एड्रेस प्रजेन्ट व परमानेंट, इमरजेंसी काॅन्टेक्ट डिटेल्स, फोटोग्राफ आफ कैडिडेट में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। इसके अलावा कैंडिडेट नेम, फादर नेम और मदर नेम में से किसी एक में करेक्शन किया जा सकता है। इसके अलावा कक्षा 10, कक्षा 12 और स्टेट आॅफ इलेजिब्लिटी, एक्जामिनेशन सिटी सलेक्शन, मीडियम आॅफ एग्जामिनेशन, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगिरी, सिग्नेचर, पेपर एवं आधार डिटेल्स में बलदाव किया जा सकेगा। स्टूडेंट्स के द्वारा चुने गए एग्जामिनेशन स्टेट में बदलाव नहीं कर सकते। स्टूडेंट्स को करेक्शन करने का एक ही अवसर मिलेगा। ऐसे में सतर्क होकर गलतियों को करेक्ट करें। ओबीसी ईडब्ल्यूएस स्टूडेंट्स 1 अप्रैल 2027 के बाद का कैटेगिरी डाॅक्यूमेंट देने की स्थिति में ही कैटेगिरी का सही चुनाव करें।

 

Click here to Read More
Previous Article
संविधान दिवस पर संगोष्ठी, समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं कल्याण पहुँचाने का आह्वान
Next Article
गोवा में गूंजी अटल गाथा, IFFI में दिखी पाञ्चजन्य की 'अमिट अटल'

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment