Language Settings

अब सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध होगा भारतीय संविधान -उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन

1 hour ago

3

0

नई दिल्ली। भारतीय संविधान को देश की भाषाई विविधता और लोकतांत्रिक समावेशिता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने संविधान दिवस पर इसके अद्यतन संस्करणों का सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में विमोचन किया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस पहल को भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव बताया गया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि संविधान का सभी अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध होना 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूती प्रदान करता है। जब नागरिक अपनी मातृभाषा में संविधान पढ़ सकेंगे, तो उन्हें अपने अधिकारों, कर्तव्यों, शासन व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों को समझने में अधिक आसानी होगी। इससे लोकतांत्रिक भागीदारी भी व्यापक होगी। उन्होंने संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संविधान महज कानूनी प्रावधानों का संग्रह नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवंत आत्मा है। उपराष्ट्रपति ने भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक बताते हुए कहा कि प्रत्येक भाषा अपने साथ संस्कृति, परंपरा और पहचान की विरासत लेकर चलती है। उन्होंने नागरिकों से अपनी मातृभाषा का सम्मान करने के साथ-साथ दूसरी भाषाओं के प्रति भी समान आदर रखने की अपील की। उन्होंने महाकवि सुब्रमण्यम भारती के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन राष्ट्र की आकांक्षाएं और उद्देश्य एक हैं। सभी भाषाओं में संविधान की उपलब्धता देश की एकता और सांस्कृतिक विविधता को एक साथ आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति ने संविधान को आम नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भाषाओं और ज्ञान परंपराओं का संरक्षण विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। 

--------------------

 

Click here to Read More
Previous Article
संविधान दिवस पर अंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं को प्रधानमंत्री ने किया नमन
Next Article
भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हुई, कूनो में नौ नए शावकों का जन्म; प्राकृतिक प्रजनन से बढ़ी उम्मीद

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment