Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अभिनेता विक्रांत मैसी बने जेईसीआरसी का नया चेहरा

    3 hours ago

    -संघर्ष से शिखर तक के सफर को समर्पित एक नई साझेदारी 

    जयपुर, शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक मजबूत और अलग पहचान बना चुके जेईसीआरसी ने भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी को अपना नया चेहरा चुना है। इस नई साझेदारी के तहत, विक्रांत अब जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जेईसीआरसी कॉलेज और जल्द ही शुरू होने वाले जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी एनसीआर कैंपस (अलवर) का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    '12थ् फेल' जैसी बेमिसाल फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले विक्रांत न केवल एक बहुमुखी अभिनेता के रूप में स्थापित हैं, बल्कि टेलीविज़न से शुरू होकर आज इस मुकाम तक पहुँचने का उनका यह सफर उन अनगिनत युवाओं के सपनों का प्रतिबिंब है, जो अपनी कड़ी मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। उनका सफर, जेईसीआरसी के उस विज़न से सीधा जुड़ता है- जहाँ छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने का मंच दिया जाता है।

    इस नई साझेदारी की नींव रखते हुए वाइस चेयरपर्सन अमित अग्रवाल ने कहा कि हर छात्र के भीतर सफलता की एक ऐसी कहानी जन्म लेने का इंतज़ार कर रही होती है, जिसे दुनिया के सामने आना ही चाहिए। उनके अनुसार, विक्रांत का ज़मीनी संघर्ष और उनकी बेजोड़ कामयाबी संस्थान के इसी उद्देश्य का जीता-जागता उदाहरण है।

    आने वाले समय में इस साझेदारी की झलक कई विशेष कैंपेन, फिल्मों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए देखने को मिलेगी, जो जेईसीआरसी के जीवंत माहौल को करीब से दर्शाएंगे; जहाँ करियर के साथ प्रेरणादाई कहानियाँ भी गढ़ती हैं। यह सहयोग छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों तक पहुँचने की नई दिशा दिखाएगा जिससे वे जेईसीआरसी के साथ अपनी खुद की दुनिया बनाएंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पी.टी.ई.टी.-2026 को लेकर बड़ा फैसला: स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी काउंसिलिंग के लिए पात्र

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment