Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अग्रवाल पीजी महाविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

    1 hour ago

    अग्रवाल पीजी महाविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।

    अग्रवाल कॉलेज जयपुर में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह -2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. सरीना कालिया रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एल. देवंदा ने की। समारोह में मनीष मित्तल राहुल पारीक एवं रोहित गर्ग उपस्थित रहे।

    प्राचार्य ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के 12 वी में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल एवं ब्रोंज मेडल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया ।

    समारोह में शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सरीना कालिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने एवं समाज के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी।

    प्राचार्य डॉ. बी.एल. देवंदा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री अग्रवाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल महासचिव नरेश सिंघल तथा कॉलेज सचिव अशोक गोयल ने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित की।

    कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    वेदांत और भगवद्गीता की रोशनी में सुलझेंगे सुंदरकांड के गूढ़ रहस्य
    Next Article
    पाली जिले में दर्जनों पशु चिकित्सालयों को मिलेंगे नए भवन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment