Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाली जिले में दर्जनों पशु चिकित्सालयों को मिलेंगे नए भवन

    1 hour ago

    -पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया वर्चुअली शिलान्यास

    -सोनाई मांझी में मुख्यमंत्री बजट घोषणा की सड़क जनता को समर्पित

     

    पाली/सुमेरपुर। विधानसभा क्षेत्र के सोनाई मांझी गांव में रविवार को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत थे। मंत्री कुमावत ने गांव और आस-पास के क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत नवनिर्मित सोनाई मांझी से आइचिया सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया। इसी दौरान कुमावत ने राजकीय पशु चिकित्सालय, बालराई, जिला पाली की चारदिवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस चारदिवारी के निर्माण कार्य पर 13.97 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली व ब्यावर जिले के दर्जनों राजकीय पशु चिकित्सा उप केंद्रों, पशु चिकित्सालयों, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों, राजकीय बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय तथा राजकीय ब्लॉक वेटेरीनरी हेल्थ ऑफिस, खैरवा की चारदिवारी के निर्माण कार्य का वर्चुअली शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने पाली जिले के सिंदरू, सोनाई मांझी, भांगेसर, कोरटा, खिमाडा, टेवाली, खिवांदी, खारड़ा, नीपल, लापोद, ब्यावर जिले के सेंदड़ा व लिलांबा के राजकीय पशु चिकित्सालय के नए भवन निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मंत्री का साफा पहनाकर और मालाओं से भव्य स्वागत किया।

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कुमावत ने कहा-आज का यह दिन हमारे सुमेरपुर क्षेत्र और विशेषकर सोनाई मांझी के लिए बेहद हर्ष का विषय है। हमारी सरकार 'सशक्त राजस्थान, समृद्ध राजस्थान' के संकल्प को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। आज जिस सोनाई मांझी से आइचिया सड़क का लोकार्पण हुआ है, वह केवल डामर की सड़क नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र के विकास और खुशहाली का नया मार्ग है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2025-26 में जो वादा आपसे किया था, आज वह धरातल पर उतर चुका है।

     

    मेरे पास जो पशुपालन, गोपालन और डेयरी विभाग हैं, वे सीधे हमारे ग्रामीण परिवेश और किसान भाइयों की अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारी गौमाता की सेवा, पशुपालकों के कल्याण और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए योजनाओं का पैसा सीधे आप तक पहुंचेगा। देवस्थान विभाग के माध्यम से हम हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भी कायाकल्प कर रहे हैं। विकास की यह गंगा रुकने वाली नहीं है। सुमेरपुर विधानसभा का हर गांव, हर ढाणी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े, यही हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान मंत्री श्री कुमावत ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित, प्रभावी एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस मोके पर पाली पंचायत समिति प्रधान के प्रतिनिधि पुखराज पटेल, पशुपालन विभाग के निदेशक सुरेश मीणा, किसान केसरी भंवर चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख नवल किशोर रावल, रामलाल कुमावत, हेमावास के पूर्व सरपंच मोहनलाल, हेमावास के मंडल अध्यक्ष मनोहरलाल सीरवी, सोनाई मांझी के सरपंच प्रताप सिंह, पंचायत समिति सदस्य रामलाल हीरागर, बडेरवास के पूर्व सरपंच मांगीलाल चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अग्रवाल पीजी महाविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
    Next Article
    बदलता राजस्थान, बदलते ख्वाब: 12वीं के नतीजों के बाद युवाओं का नया ट्रेंड

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment