Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मेरे सपनो का भारत-विकसित भारत' चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कल जवाहर कला केन्द्र जयपुर में

    5 hours ago

    जयपुर । स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जा रही 'मेरे सपनों का भारत- विकसित भारत' विषयक चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर कला केन्द्र की अलंकार कला दीर्घा में बुधवार को किया जाएगा। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में होगा। संयुक्त निदेशक जयपुर संभाग को इस कार्यक्रम में लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के अलावा जिला स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण एवं प्रदर्शनी आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकीय और निजी विद्यालयों में भी विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। चित्रों के माध्यम से विद्यार्थी विकसित भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में 26 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर प्राप्त चित्रों की प्रदर्शनी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित की जा चुकी हैं। विभाग ने विद्यार्थियों की कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा को बढावा देने के लिए प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे बच्चों के हुनर को देख और सराह सकें। और 'मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्र सेवा कार्यक्रम प्रदेश में विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम बन सकें। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ चित्रों और वीडियो को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से 'विकसित भारत जनसेवा अभियान' पर भी अपलोड किया जा रहा हैं।

    प्रदेश के 41 जिलों से चयनित सर्वश्रेष्ठ चित्रों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी कल जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में आयोजित की जाएगी राज्य स्तर पर श्रेष्ठ 3 प्रविष्टियों का प्रथम पुरस्कार रूपये 11000/- द्वितीय पुरस्कार 5100/- एवं तृतीय चयन 3100/- प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    एलएनएमआईआईटी के 20वें दीक्षांत समारोह में 501 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान
    Next Article
    “रिक्रूटर की नज़र से—अंक एवं सीवी से परे रिक्रूटर्स वास्तव में क्या देखते हैं?” विषयक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment