Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बी.एससी. छात्राओं के लिए ‘सिविक सेंस एवं जिम्मेदार नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया

    2 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 07.10.2026 को बी.एससी. छात्राओं के लिए ‘सिविक सेंस एवं जिम्मेदार नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम निदेशक वरुणा कुमावत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नागरिक जिम्मेदारियों और सामाजिक संवेदनशीलता के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की शुरुआत अपने दैनिक व्यवहार और छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने से होती है। उन्होंने छात्राओं से सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने, नियमों का पालन करने तथा समाज के प्रति सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम छात्राओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा उनमें सकारात्मक और जिम्मेदार नागरिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाओं सहित लगभग 31 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वच्छता, सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण, यातायात नियमों के पालन, अनुशासन, सामाजिक सहयोग तथा अपने आसपास के वातावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार के महत्व से अवगत कराया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
    Next Article
    ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन एवं जागरूकता के उद्देश्य से व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment