Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

    2 hours ago

    सेंटर फॉर करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर, के द्वारा दिनांक 7 अक्टूबर को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “मेगा प्लेसमेंट ड्राइव” का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद करने तथा अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त करने का मंच मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार हेतु आए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अपने कौशल एवं दक्षताओं का निरंतर विकास करने और प्राप्त रोजगार अवसरों का पूर्ण लगन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्लेसमेंट ड्राइव में एक्सपैंड होटल्स, अर्बन मेटल्स एवं द वेलनेस शॉप द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। छात्राओं ने प्लेसमेंट ड्राइव के विभिन्न चरणों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उद्योग जगत की अपेक्षाओं, कार्य संस्कृति एवं भर्ती प्रक्रिया को समझने का अवसर प्राप्त किया। मेगा प्लेसमेंट ड्राइव छात्राओं की रोजगार क्षमता संवर्धन तथा उन्हें शैक्षणिक जीवन से व्यावसायिक जीवन की ओर सफलतापूर्वक अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और उन्हें नियोक्ताओं की अपेक्षाओं एवं वर्तमान भर्ती प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ भी मिली। इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 51 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेंटर फॉर करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की संयोजिका डॉ. आकांक्षा गंडा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कंपनी प्रतिनिधियों, छात्राओं एवं सेंटर की सभी शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह मेगा प्लेसमेंट ड्राइव छात्राओं को प्रत्यक्ष रोजगार अवसर उपलब्ध कराने, उद्योग जगत से उनका जुड़ाव मजबूत करने तथा उनके व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में हुआ विभिन्न क्लब गतिविधियों का आयोजन
    Next Article
    बी.एससी. छात्राओं के लिए ‘सिविक सेंस एवं जिम्मेदार नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment