Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारती शर्मा को मिली विद्यावारिधि पीएचड़ी उपाधि

    4 hours ago

    जयपुर। किशनगढ़ निवासी भारती शर्मा ने नई दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में विद्यावारिधि पीएचड़ी की उपाधि प्रदान की। उन्होंने अपना शोधकार्य डॉ. मनोज कुमार मीणा के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। दीक्षान्त समारोह उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के मुख्यातिथि में केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुरलीमनोहर पाठक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी, महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो शिवशंकर मिश्र उपस्थित थे। भारती शर्मा ने “उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि, सामाजिक व्यवहार एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इंटरनेट के प्रयोग की प्रभावशीलता का अध्ययन” विषय पर अपना शोधकार्य पूर्ण किया।

    उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय प्रो. मीनाक्षी मिश्रा, डॉ. प्रेम सिंह सिकरवार तथा डॉ. कुलदीप सिंह पालावत अपने माता-पिता उमेश चंद्र शर्मा एवं हेमलता शर्मा तथा अनुज भारत शर्मा के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन ने उनकी शैक्षिक यात्रा में सदैव संबल प्रदान किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल हुईं दिया, महिला एवं बाल सशक्तिकरण के प्रयासों को किया प्रस्तुत
    Next Article
    मदरसा अनुदेशकों का नियमितीकरण के लिए 1 अप्रैल 2026 तक अनुभव की गणना का आदेश जारी!

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment