Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मदरसा अनुदेशकों का नियमितीकरण के लिए 1 अप्रैल 2026 तक अनुभव की गणना का आदेश जारी!

    3 hours ago

    जयपुर. राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूर्व काबिना मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से प्रतिनिधिमंडल ने 5 अक्टूबर को विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की थी राजेंद्र राठौड़ ने प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात अश्वनी भगत तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा को निर्देश दिए कि मदरसा अनुदेशकों के नियमितीकरण के लिए अनुभव की गणना 1 अप्रैल 2026 तक करवाई जाए इस निर्णय से पांचवे और छठे चरण के मदरसा अनुदेशकों व कंप्यूटर अनुदेशकों जिनकी संख्या 4300 को भी शामिल करने से नियमितीकरण के लिए पूर्ण अवधि का अनुभव के लिए पूर्ण अवधि का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं अब 5500 मदरसा अनुदेशकों को नियमितीकरण के लिए किसी तरह की शिथिलन की आवश्यकता नहीं रहेगी

    प्रदेश में 3500 मदरसों में संविदा आधारित सेवा दे रहे मदरसा अनुदेशकों को बहुत बड़ी राहत मिली है राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुल्फिकार अली खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष महबूब मोहम्मद संयोजक सैयद मसूद अख्तर उपाध्यक्ष वसीम अकरम महिला उपाध्यक्ष परवीन बानो संगठन मंत्री सादिया खान महिला मंत्री मसर्रत जहाँ सह संगठन मंत्री राशीदा बानो सहित संगठन के संरक्षक अमीन कायमखानी ने पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारती शर्मा को मिली विद्यावारिधि पीएचड़ी उपाधि
    Next Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में हुआ विभिन्न क्लब गतिविधियों का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment