Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एमएनआईटी में नेशनल क्रिएटिव आर्ट फेस्ट कारि 2026 का शुभारंभ

    3 days ago

    - पुणे की एमआईटी-एडीटी यूनिवर्सिटी और एमएनआईटी का साझा उत्सव

    - राजस्थान और पुणे के 35 कलाकार करेंगे चित्रकारी का लाइव प्रदर्शन

    - नामचीन चित्रकार पद्मश्री एस. शाकिर अली होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

    जयपुर. एमएनआईटी, जयपुर और एमआईटी-एडीटी यूनिवर्सिटी, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में 7 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे से एमएनआईटी के प्रभा भवन स्थित दीक्षा सभागार में 6 दिवसीय नेशनल क्रिएटिव आर्ट फेस्ट कारि 2026 का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नामचीन चित्रकार पद्मश्री एस. शाकिर अली होंगे. अध्यक्षता एमएनआईटी के कार्यकारी निदेशक प्रो. ए.बी. गुप्ता करेंगे. विशिष्ट अतिथि प्रख्यात कलाकार प्रो. चिन्मय मेहता, फड़ आर्टिस्ट कल्याण जी जोशी, संस्कार भारती के एसोसिएट हेड महावीर भारती और नेशनल अवॉर्डी कलाकार विजय धोरे होंगे. गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर आयोजित किए जा रहे इस नेशनल क्रिएटिव आर्ट फेस्ट में राजस्थान के 30 और पुणे के 5 कलाकार अपनी चित्रकारी का लाइव प्रदर्शन करेंगे. वे लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग थीम पर आधारित सजीव चित्र बनाएंगे. इसके साथ ही एमएनआईटी के 30 और एमआईटी-एडीटी के भी 30 छात्र इन चित्रकारों से कला की बारीकियां सीखते हुए उन्हें अपने जीवन कौशल में शामिल करेंगे. 6 दिवसीय नेशनल क्रिएटिव आर्ट फेस्ट कारि 2026 का समापन 12 अप्रैल को शाम 5 बजे होगा.

    Click here to Read More
    Previous Article
    दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ अनैतिक दुराचार एवं ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी व्याख्याता को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया
    Next Article
    युद्धविराम प्रस्ताव पर मतभेद गहराए, पश्चिम एशिया संकट में कूटनीतिक गतिरोध बरकरार

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment