Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    “कला संगम“ में नजर आई क्रिएटिव विविधता

    1 week ago

    - पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूषन्स में शुरू हुआ दो दिवसीय डिजायन फेस्ट कला संगम

    जयपुर. गन्ने के अपशिष्ट (शुगरकेन वेस्ट) से कागज़ और पानी की बोतल तैयार की गई तो एक प्रतिभागी ने पेन कैप्स से एक आकर्षक कूट्योर ड्रेस का निर्माण किया। कुछ ऐसी ही आकर्षक क्रिएटिविटी ने विजिटर्स को खासा आकर्षित किया। मौका था पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूषन्स में शुरू हुआ दो दिवसीय डिजायन फेस्ट “कला संगम“ का। पहले दिन “वेस्ट टू वॉव”, डिजायन टॉक शो और क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन के आयोजन मुख्य रहे। फेस्ट में करीब तीन दर्जन से अधिक कॉलेज, यूनिवसिटीज एवं स्कूल स्टूडेंट्स ने विभिन्न कंपीटिषन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, कलाकारों और डिज़ाइन प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ एक भव्य उद्घाटन समारोह से हुआ, जिसमें आकर्षक ’फ्लैश मॉब’ प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में शास्त्रीय, राजस्थानी लोक, वेस्टर्न वाकिंग, रोबोटिक पॉपिंग और भारतनाट्यम जैसी विविध नृत्य शैलियों का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रुप के चेयरमेन डॉ. आनंद पोद्दार एवं वाइस चेयरपर्सन रूपल पोद्दार के साथ साथ एक्सपोर्टर राम सिंघल, आर्किटेक्ट शीतल अग्रवाल, डिज़ाइनर पंकज कोठारी , नवदीप श्रीवास्तव, राजकुमार सैनी, राघव धाधीच तथा अन्य अतिथियों ने विभिन्न संस्थाओं से आए स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी की सराहना की। 

     

    “वेस्ट टू वॉव” रहा आकर्षण 

    कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ’“वेस्ट टू वॉव”’ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं को रचनात्मक कलाकृतियों में बदलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वेस्ट मेटेरियल से कपडे, गिलास समेत विभिन्न उपयोगी वस्तुओं को स्टूडेंटस ने सार्थक रूप से बनाकर दिखाया। 

     

    डिजायन थिंकिंग से वास्तु तक 

    टॉक शो के दौरान विभिन्न इंडस्ट्रीज से फैषन एक्सपर्ट्स ने स्टूडेंट्स को संबोधित किया। इसमें डिजायन थिंकिंग से वास्तु तक विभिन्न आयामों पर एक्सपर्ट्स ने चर्चा की। इस दौरान डिजीटल एरा में अपने फैषन लेबल को स्टेबलिष करना, वास्तु की महत्ता एवं इसका दैनिक दिनचर्या में महत्व एवं इसकी फैषन से कनेक्टिविटी, डिजायन थिंकिंग जैसे विषयों पर टॉक शो आयोजित किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने भी अपनी क्वेरीज की। 

     

    विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा टेलेंट 

    फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताएं, (अदा-आरी, तारकशी, हैंडलूम वीविंग) तथा वर्कशॉप्स (टाई-डाई, ब्लॉक प्रिंटिंग, पेपर ड्रेपिंग, पॉटरी)’ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रकार पारंपरिक कला और आधुनिक डिज़ाइन का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए कला संगम डिज़ाइन फेस्ट 2026 के पहले दिन विभिन्न कंपीटीषन में स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी ने खासा प्रभावित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पोददार इंटरनेशनल कॉलेज में ‘Design Fest 2026’ और ‘मंथन–कला संगम’ का भव्य आगाज़
    Next Article
    Shocking Market Predictions: Oil Crisis, War Tension & China-Russia Moves 🔥 | Market Crash Ahead?

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment