Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पोददार इंटरनेशनल कॉलेज में ‘Design Fest 2026’ और ‘मंथन–कला संगम’ का भव्य आगाज़

    1 week ago

    पोददार इंटरनेशनल कॉलेज में ‘Design Fest 2026’ और ‘मंथन–कला संगम’ का भव्य आगाज़

     

    युवाओं को मिला रचनात्मकता और नवाचार का मंच, विभिन्न प्रतियोगिताओं और इवेंट्स से गूंजा कैंपस

     

    जयपुर। पोददार इंटरनेशनल कॉलेज के डिजाइन विभाग द्वारा 31 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक “Design Fest 2026” एवं “मंथन–कला संगम” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. आनंद पोद्दार के साथ राम एच सिंघल, पंकज कोठरी, रीमा कोठरी एवं शीतल कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

     

    आयोजन का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता, नवाचार और प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इसके अंतर्गत “Waste to Wow (Scrap to Shine)”, Reel Making Competition, Painting Competition तथा T-Shirt Designing Competition जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी व्यक्तिगत या टीम के रूप में भाग ले सकते हैं।

     

    “Waste to Wow” प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बेकार सामग्री से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं तैयार करनी होंगी, जबकि Reel Making Competition में 30 सेकंड के वीडियो के माध्यम से फेस्ट के मुख्य आकर्षण प्रस्तुत किए जाएंगे। Painting और T-Shirt Designing प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति और डिजाइनिंग कौशल को प्रदर्शित करेंगी। इसके साथ ही “मंथन–कला संगम” के अंतर्गत Meme Marketing Championship, IPL Auction, Corporate Roadies, Debate, Ad Reel, Full Stack Face Off तथा Case Solutions Saga जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। DJ Night भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

    कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए फैशन आर्टिकल्स को भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के फैशन डिजाइनर्स द्वारा सराहा गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा है।

     

    इस अवसर पर डॉ. आनंद पोद्दार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। वहीं वाइस चेयरपर्सन रूपल पोद्दार ने कहा कि संस्था इन आयोजनों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रही है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 की आखिरी ट्रेन हुई रवाना
    Next Article
    “कला संगम“ में नजर आई क्रिएटिव विविधता

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment