Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खंडेलवाल समाज चोमू ने मनाई कवि शिरोमणि संत सुन्दरदास जी महाराज की 430 वी जयंती

    1 week ago

    खंडेलवाल समाज के कवि शिरोमणि संत सुन्दरदास जी महाराज की 430 वी जयंती का आयोजन 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर चोमू नगर परीशद मे गढ़ गणेश मन्दिर के पास चोमू खंडेलवाल समाज की खंडेलवाल धर्मशाला मे किया गया! कार्यक्रम का आरंभ अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महा सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, खंडेलवाल समाज चोमू के अध्यक्ष मुकेश खुटेटा, उपाध्यक्ष गोविन्द झालानी, मंत्री वीरेंद्र खंडेलवाल, संयुक्त मंत्री रमेश जी डगायच, कोषाध्यक्ष नवीन जी कासलीवाल, संरक्षक अमरचंद रावत, ओमप्रकाश कासलीवाल, मूलचंद दुसाद, महेंद्र तंबोलिया, समाज के पूर्व अध्यक्ष जुगल डगायच, रामबाबू रावत, मनोज मेठी एवं समाज बंधुओ ने, कवि शिरोमणि संत सुन्दरदास जी महाराज के चित्र पर माल्याअर्पण, पुष्प अर्पण, दीप प्रजवलित कर किया! 

    इस अवसर पर संत सुन्दर दास जी की प्रार्थना, संत सुंदर दास स्रोत, संत सुंदरदास चलिसा का पाठ सभी समाज बंधुओ ने किया! इस अवसर पर संत सुंदरदास जी के जीवन परिचय से सभी समाज बंधुओ को लाभांवित किया गया! कार्यक्रम मे सभी समाज बंधुओ को प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने सिक्किम का ओमकार लिखित ओरिजिनल पंचमुखी रुद्राकश की कंठी का वितरण किया एवं इसका महत्व समझाया! कार्यक्रम मे प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि खंडेलवाल समाज कि आन - बान और शान संत शिरोमणि राष्ट्रीय संत सुन्दर दास जी महाराज का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी (राम नवमी )के पावन दिन सवंत 1653 को परम् श्रद्धेय श्री परामनंद जी जिन्हे चौखाराम जी भी कहते थे एवं श्रीमती सतीदेवी जी के घर जिला दौसा राजस्थान में महान संत श्री दादूदयाल जी के आशीर्वाद स्वरूप हुआ। संत जी ने अपने जीवन काल में 11विभिन्न भाषाओं में 48ग्रंथ लिखे आपकी रचनाओं का प्रकाशन ग्रंतावली के रूप में 1936 में किया गया जिसकी भूमिका गुरुदेव श्री रविंद्रनाथ टैगोर लिखी! संत जी ने अपनी रचनाओं में आम जनमानस को जीने का संदेश दिया! इस अवसर पर प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने खंडेलवाल समाज की नव निर्वाचित कार्य कारीनी एव संरक्षक सदस्यों का माला पहनाकर एवं राम नाम का खादा पहनाकर स्वागत किया! 

     

    कार्यक्रम के आयोजन पर अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले), महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा, महासभा के प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल एडवोकेट मथुरा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल खंडेलवाल (डीग) जयपुर महासभा के कार्यालय मंत्री रामकिशोर खुटेटा, महासभा के पूर्व प्रधानमंत्री राकेश रावत दिल्ली,पूर्व प्रधानमंत्री नरेश खंडेलवाल मंडी गोविंदगढ़, महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा, संरूधरा सखी मंच की मधु खंडेलवाल, अखिल भारत वर्षीय खंडेलवाल महा सभा के राष्ट्रीय युवा सयोजक शरद फरसोईया ने खंडेलवाल समाज चोमू के सभी पदाधिकारी, सदस्य, संरक्षक सदस्यों को इस कार्यक्रम के आयोजन करने पर हार्दिक भदाई दी है!

    Click here to Read More
    Previous Article
    कला, संस्कृति और टेक्निकल कंपीटिशन का इंटरकोलजिएट फेस्ट 31 से
    Next Article
    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा भवन में संत सुंदरदास जी महाराज की 430 वी जयंती मनाई

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment