Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कला, संस्कृति और टेक्निकल कंपीटिशन का इंटरकोलजिएट फेस्ट 31 से

    1 week ago

    - पांच दिवसीय इंटरकोलजिएट फेस्ट 31 मार्च से 4 अप्रैल तक । 

    - देशभर से पांच दर्जन से अधिक यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज स्टूडेंट्स विभिन्न कंपीटिशन में हिस्सा लेंगे।

    - जयपुर में अपनी तरह का सबसे बड़ा इंटरकालेज फेस्ट। 

    - आयोजन के दौरान कैश प्राइज होंगे डिस्ट्रीब्यूट। 

    - पहले दो दिन "कला संगम" एवं फिर तीन दिन चलेगा "मंथन"

    जयपुर

    पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से 31 मार्च से 4 अप्रैल तक नेशनल लेवल इंटर कॉलेज डिजाइन, कल्चरल एवं टेक्निकल महाफेस्ट का आयोजन होगा। 5 दिन चलने तक चलने वाले इस महाफ़ेस्ट के पहले दो दिन संस्थान के मानसरोवर कैंपस में डिजाइन डिपार्टमेंट की ओर से "कला संगम" का आयोजन होगा। इसमें कला के विभिन्न आयामों से जुड़ी विभिन्न वर्कशॉप, टॉक शो, कॉम्पिटिशन, क्राफ्ट डिमॉन्स्ट्रेशन, वास्तु बोर्ड वर्कशॉप, ताराकशी समेत अन्य कलाओं के अनूठा संगम देखने को मिलेगा एवं डिजाइन डिस्प्ले होंगे। इसके बाद 2 एवं 3 अप्रैल को इंटरकॉलेजिएट फेस्ट मंथन में मानसरोवर कैंपस में एवं 4 अप्रैल को जगतपुरा कैंपस में आयोजन होंगे। इस दौरान सोलो सिंगिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग, ए आई शॉर्ट फिल्म मेकिंग, एड मेनिया, ट्रेडिंग टाइटंस, क्ले मॉडलिंग, डाटा ड्रिल, ग्रुप डांस, रैंप वॉक, डीजे नाइट समेत विभिन्न कॉम्पिटिशन एवं कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से नामचीन हस्तियों से स्टूडेंट्स को रूबरू होने का मौका मिलेगा। आयोजन के दौरान कैश प्राइज भी स्टूडेंट्स को डिस्ट्रीब्यूट किए जाएंगे। आयोजन के दौरान देशभर से पांच दर्जन से अधिक यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज विभिन्न कंपीटीशन में हिस्सा लेंगे। पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. आनंद पोद्दार ने बताया कि हर साल इस फेस्ट मे देशभर से कॉलेज स्टूडेंट्स शामिल होते है, ये स्टूडेंट्स को उनके टैलेंट को मंच प्रदान करता है जो उनके करियर मे काफी उल्लेखनीय भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ सुनील कक्कड़, डॉक्टर रुचिर सक्सेना, डॉक्टर शिल्पी दामोर, स्वाती एवं सरगम पोद्दार एवं शिवा शर्मा करेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय: प्राणी शास्त्र विभाग में 'वंदे मातरम @150' के तहत वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी आयोजित
    Next Article
    खंडेलवाल समाज चोमू ने मनाई कवि शिरोमणि संत सुन्दरदास जी महाराज की 430 वी जयंती

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment