Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओपन यूनिवर्सिटी आज महिलाओं के लिए बना शिक्षा का कारगर माध्यम

    2 days ago

    इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

    -324835 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई, उनमें से क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के 13916 विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों में मिली उपाधियां 

    जयपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विष्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 7 अप्रेल 2026, मंगलवार को मुख्यालय एवं समस्त क्षेत्रीय केन्द्रों पर एक साथ आयोजित किया गया। जिसका मुख्य समारोह इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय उपराष्ट्रपति, सी.पी. राधाकृष्णन और विशिष्ट अतिथि माननीय राज्यपाल दिल्ली तरनजीत सिंह संधू, रहे। साथ ही इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर का एआईसीटीई जयपुर के सभागर में सम्पन्न हुए दीक्षान्त समारोह में विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार डाॅ. प्रेमचन्द्र बैरवा रहे। 

    -इग्नू जन-जन तक उच्च शिक्षा पहुँचाने के लिये सतत् प्रयासरतः डाॅ. ममता भाटिया

    इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेषक डाॅ. ममता भाटिया ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. प्रेमचन्द्र बैरवा माननीय उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का स्वागत किया तथा अपने स्वागत अभिभाषण के दौरान इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र की वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत करते हुए इग्नू की मुख्य उपलब्धियों का उल्लेख किया और बताया कि इग्नू जन-जन तक उच्च शिक्षा पहुँचाने के लिये सतत् प्रयासरत है। इग्नू का मुख्य उदेष्य गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को घर-घर पहुँचाने के साथ-साथ, जो विद्यार्थी किन्ही अभावों के कारण अपनी षिक्षा को बीच में छ़ोड़ देते हैं, उन्हें भी उच्च षिक्षा से जोड़ना है। आज इग्नू का प्रत्येक छात्र इग्नू के राजदूत की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर को 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय केन्द्र पुरस्कार प्रदान किया गया। 

    -इनको मिला पदक

    इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर में दीक्षांत समारोह में विषिष्ट अतिथि डाॅ. प्रेमचन्द्र बैरवा माननीय उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के कर कमलों द्वारा इग्नू 39वें दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों में से श्री रमेष गर्ग को मास्टर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेषन (बैंकिंग और वित्त) (डठथ्द्ध कार्यक्रम में साना फूटेला को बैचलर आॅफ आटर््स आॅनर्स राजनीति विज्ञान ;ठ।च्ैभ्द्ध और कान्हा परनामी को मास्टर आॅफ आर्ट्स इन फ्रेंच ;ड।थ्स्द्ध में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक से अंलकृत किया गया। इस 39वें दीक्षांत समारोह में कुल 324835 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गई, उनमें से क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के 13916 विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों में उपाधियां दी गई। उपमुख्यमंत्री द्वारा अपने आर्षीवचन प्रदान करते हुए अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाना चाहिए उसके लिए उन्हें निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त ज्ञान का भी अर्जन करना चाहिए। 

    -जेल में षिक्षा बनी मील का पत्थरः डाॅ. बैरवा 

    डिप्टी सीएम डाॅ. बैरवा ने कहा कि विष्वविद्यालय आज जेल में बंधियों को जो षिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है, वह आज मील का पत्थर साबित हो रहा है उन्होंने इस सुअवसर पर अपने संबोधन में यह भी कहा कि षिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विष्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण योगदान है। क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर भी उसी तर्ज पर राजस्थान राज्य में दूर-दराज के स्थानों में, गांव एवं ढाणियों में विद्यार्थियों तक षिक्षा पहुँचा रहा है। अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि षिक्षा की ज्योति से अज्ञान रूपी अंधकार में ज्ञान रूपी प्रकाष फैलता है। यह न केवल ज्ञानार्जन का साधन है, बल्कि यह समाज में न्याय, समानता और विष्वसम्मतता को प्राप्त करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आपको प्रदान की जाने वाली डिग्रीयां, सिर्फ डिग्री या सर्टिफिकेट नहीं है, ये आगामी वर्षों में विकसित भारत के विकास की बागडोर है। डाॅ. बैरवा ने कहा कि इंदिरा गांधी नेषनल ओपन यूनिवर्सिटी आज महिलाओं के लिए षिक्षा का कारगर माध्यम बन गया है, क्योंकि महिलाएं अपनी सुविधाओं के अनुसार इग्नू से पढाई कर सकते है। डाॅ. पवन कुमार, सहायक कुलसचिव द्वारा इस कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि व पधारे हुए सभी विद्यार्थियों, अधिकारी व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम का संचालन डाॅ. इन्दू रवि, उपनिदेषक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डाॅ. राममूर्ति मीना, सहायक क्षेत्रीय निदेषक, डाॅ. शेरसिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेषक, डाॅ. कमलेष मीना सहायक क्षेत्रीय निदेषक इग्नू क्षेत्रीय एवं विभिन्न अध्ययन केन्द्रों के सदस्य भी उपस्थित रहे। 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बजट घोषणाओं के समयबद्धता से क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
    Next Article
    शिक्षक हितों पर कुठाराघात पर शैक्षिक महासंघ का कड़ा विरोध

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment